Rajasthan Road Accident: कार और लोडिंग जीप की भिड़ंत में चार लोगों की दर्दनाक मौत,तीन घायल

नेशनलRajasthan Road Accident: कार और लोडिंग जीप की भिड़ंत में चार लोगों...

Date:

जयपुर। राजस्थान के जिला दौसा में आज मंगलवार को कार और लोडिंग जीप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमेें चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग हदसे में घायल हो गये। ये जानकारी थाना पुलिस ने दी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सैंथल थाना क्षेत्र अंतगर्त हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 148 पर बापी गांव के पास हुआ है।

Read also: Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया की लोकेशन जयपुर मिली पुलिस रवाना, कुर्की के लिए अदालत में आज अर्जी

उन्होंने बताया कि गांव बापी के पास हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हुई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया है। उन्होंने बताया कि लोडिंग जीप चालक और खलासी हादसे में घायल हो गया है। हादसे के समय कार सवार पांच यात्री जिला सीकर के खाटू श्याम मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

Read also: Kanpur Sikh Riots: कानपुर सिख दंगा: डीजी एसआईटी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, आरोपियों की हो सकती है गिरफ्तारी

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कानपुर निवासी  आकाश सोनी,सानू सोनी , नीरज सोनी और  करमेन्द्र सोनी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जायेगा। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी जा चुकी है। जिसके बाद मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच चुके हैं। हादसे में दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त्र हो गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...