Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi US Visit: भारत-USA पैदा करेंगे एक लाख नौकरी, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी-सेमीकंडक्टर में डील फाइनल

j2302 1

PM Modi US Visit: अमेरिका में पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा बयान जारी किया गया। जिसमें अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हम पिछले काफी समय से मुलाकात करते आए हैं। इस दौरे के साथ हम एक बार फिर दिखा रहे हैं भारत और अमेरिका कैसे साथ काम कर रहे हैं।

दवाओं से लेकर स्पेस तक के मामले में हम साथ काम कर रहे हैं। एआई, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से लेकर सेमीकंडक्टर सप्लाई और टेलीकम्युनिकेशन तक में हम डील फाइनल कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम रक्षा सहयोग को तेजी से बढ़ा रहे हैं। जिसके तहत भारत-अमेरिका की कंपनियां साथ हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार कई गुना हुआ और ये 191 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

एक साथ अंतरिक्ष मिशन लॉन्च

2024 में हम एक साथ अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने वाले हैं। हम कॉन्स्युलेट खोलने पर बात कर रहे हैं। हम दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात हुई और कैसे रूस ने यूक्रेन पर हमले कर तबाही जारी रखी है। हमने क्वाड पर बात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्वतंत्रता को बनाए रखने पर चचा की। हमने देशों के बीच सहयोग पर बात की।

हम चाहते हैं कि हर जगह शांति और सम्मान से लोग रहें। भारत और अमेरिका कई मूल्यों को साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच 200 बोइंग विमान खरीदने का समझौता हुआ है। जिसमें एक लाख नौकरियां पैदा होंगीं।

Exit mobile version