सरकार गठन के लिए इंडिया गठबंधन को सही समय का इंतज़ार

पॉलिटिक्ससरकार गठन के लिए इंडिया गठबंधन को सही समय का इंतज़ार

Date:

तीस से ज़्यादा दलों के गठबंधन इंडिया अलायन्स आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर चली दो घंटे की बैठक के बाद ये फैसला लिया कि सरकार बनाने के लिए उन्हें सही समय का इंतज़ार करना चाहिए। इसका मतलब ये भी है कि अभी वो सरकार गठन के लिए किसी तरह की जल्दबाज़ी नहीं है। बैठक से पहले खड़गे ने अपने बयान में कहा था कि संविधान की प्रस्तावना में विश्वास रखने वाले सभी दलों का इंडिया गठबंधन में स्वागत है. एक तरह से उन्होंने इंडिया गठबंधन से बाहर के दलों को एक सन्देश भेजा है.

बैठक के बाद प्रेस को बैठक में लिए गए फैसले के बारे में जानकारी देते हुए खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों के बीच दो घंटे की बैठक में आज की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई, गठबंधन के दलों आपस में अपने विचार साझा किये और अंत ये निष्कर्ष निकला कि हम सबको एक साथ मिलकर तानाशाही का मुकाबला करना है. ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव था, ये चुनाव क्रोनी कैपिटलिज़्म के खिलाफ चुनाव था. इंडिया गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लड़ता रहेगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंडिया ब्लॉक् अभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगा. हम सही समय आने पर फैसला लिया जायेगा. उधर भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है. 7 जून को कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जे पी नड्डा के साथ उनकी बैठक भाजपा मुख्यालय में होगी. वहीँ तेलुगु देशम पार्टी ने चंद्रबाबू नायुडु के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है. बता दें कि आंध्र प्रदेश में 9 जून को चंद्रबाबू नायुडु मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...