IND vs NED WC 2023: नीदरलैंड के खिलाफ जीती टीम इंडिया तो विश्व कप में बनाएगी विश्व रिकार्ड

स्पोर्ट्सIND vs NED WC 2023: नीदरलैंड के खिलाफ जीती टीम इंडिया तो...

Date:

IND vs NED WC 2023: विश्व कप 2023 के अब तक अजेय टीम इंडिया रविवार को नीदरलैंड से भिड़ेगी। यह भारतीय टीम का आखिरी लीग स्टेज मैच होगा। यह विश्व कप 2023 के राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे मुकाबले का भी आखिरी लीग स्टेज मैच होगा। इसके बाद सेमीफाइनल के मैच होंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। जबकि दो स्थानों के लिए फिलहाल चार टीमों के बीच लड़ाई जारी है। ये चार टीम ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और पाकिस्तान हैं। जो सेमिफाइनल के लिए जंग लड़ रही है। देखने वाली बात होगी कि इन सब में कौन सी टीम अंतिम चार में जगह बनाती हैं।

20 साल पुराना अपना एक रिकॉर्ड तोड़ देगी

नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया मैच जीत जाती है तो एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। भारतीय टीम ने अब तक विश्व कप में आठ मैच जीते हैं। अगर भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले नौवें मैच को जीत लेती है तो 20 साल पुराना अपना एक रिकॉर्ड तोड़ देगी। दरअसल, भारत के नाम अब तक किसी एक विश्व कप में लगातार सबसे अधिक आठ मैच जीतने का रिकॉर्ड है। ऐसा भारतीय टीम ने 2023 से पहले 2003 में किया था। हालांकि, 2003 में भारत को नौवें मैच के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार विश्व कप में टीम इंडिया के पास अपने उस रिकॉर्ड से आगे निकलने का बेहतर मौका है।

2003 विश्व कप में भारतीय टीम के क्या हुआ?

भारत ने 2003 विश्व कप अभियान की शुरुआत ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ की थी। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसमें लगातार आठ मैच जीते थे। भारत ने इस दौरान जिम्बाब्वे, नामीबिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, केन्या, श्रीलंका, न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में हरा दिया था। इसके बाद सेमीफाइनल में केन्या को हराया था। हालांकि, फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हरा दिया था।

2023 विश्व कप में अब तक क्या हुआ?

विश्व कप 2023 में भारत का अभी तक प्रदर्शन शानदार है। टीम इंडिया ने राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे विश्व कप 2023 के मैचों में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। अब भारत का मैच नीदरलैंड से बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। इस मैच में विराट कोहली वनडे में शतकों का अर्धशतक लगाने के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे। चिन्नास्वामी स्टेडियम विराट का होम ग्राउंड है। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम मैच जीतती है तो टीम इंडिया विश्व कप में अपने लगातार आठ मैच जीतने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी। भारतीय टीम पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

भारतीय टीम तीसरी बार विश्व कप जीतने के कगार पर

टीम इंडिया की नजर इस बार तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर है। इससे पहले भारत ने कपिल देव की कप्तानी में 1983 और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में विश्व कप जीता था। अब रोहित शर्मा के ऊपर तीसरी बार टीम इंडिया को विश्व कप विजेता बनाने की जिम्मेदारी है। भारतीय टीम की मजबूती को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार विश्व कप ट्रॉफी अपने देश में आएगी। अपनी मेजबानी में टीम की नजर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर चैंपियन बनने पर रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...