India A vs Pakistan A 2023 Live Streaming Telecast Channel: भारत-ए और पाकिस्तान-ए की टीमें आज बुधवार को एसीसी पुरुष इमर्जिंग कप वनडे में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। भारत पिछले पांच मैचों से लगातार विजयी है। वह पाकिस्तान को हराकर अपना विजयी क्रम जारी रखना चाहेगा। भारत-ए के कप्तान अंडर-19 विश्वकप विजेता कप्तान यश ढुल करेंगे। जो इस समय फॉर्म में चल रहे हैं। वह विश्वकप टूर्नामेंट में शतक लगा चुके हैं। उनके अलावा साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा भी पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ अर्धशतक लगा चुके थे। वे अपनी लय कायम रखना चाहेंगे। वहीं निशांत, रियान पराग, हर्षित राणा अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
पाकिस्तान की टीम पिछले दो मैचों में जीत मिली और वह भारत को हराकर हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पाकिस्तानी टीम के कप्तान हैरिस, फरहान, कामरान गुलाम, आयुब ने पिछले मैच में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अर्धशतक ठोके थे। वहीं पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर कासिम अकरम ने अपने पिछले मैच में 26 रन देकर छह विकेट लिए थे।
ये है मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी जानकारी
दोनों टीमों के बीच यह मैच आज बुधवार (19 जुलाई) को खेला जाएगा। भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच मैच श्रीलंका कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। वनडे मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा। ऑनलाइन इस मैच को फैनकोड (Fancode) एप और वेब साइट पर देखा जा सकता है।
