Site icon Buziness Bytes Hindi

Share Market: बैंक या IT, निवेश करने से पहले जान ले किसमें है फायदा

ju1121

Share market: इस समय शेयर बाजार में बैंक और आईटी सेक्टर में निवेशकों का रूझान है। इन दोनों सेक्टरों में निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। लेकिन कभी लंबी अवधि के लिए बैंक और आईटी सेक्टर के शेयर में ​निवेश करना है तो ये जानना होगा कि कौन सा सेक्टर सबसे अच्छा है। दोनों सेक्टरों में सही चयन करने के बाद बाजार में मदद मिलेगी।

बैंकों और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) शेयरों के बीच संतुलित चयन करना फंड मैनेजरों के लिए चुनौती साबित हो सकती है। दोनों ही क्षेत्रों में निफ्टी-50 सूचकांक में अच्छा वेटेज मिल रहा है। दोनों सेक्टर बाजार पूंजीकरण MCAP में सर्वाधिक योगदान देने वालों में शामिल हैं। भारतीय शेयर बाजार में इन दोनों सेक्टरों में किसी भी पोर्टफोलियो में होना महत्वपूर्ण है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त रूप से, बैंक और आईटी सेक्टर का मॉर्गन स्टैनली कैपिटल इंटनेशनल इंडिया में 40 प्रतिशत और निफ्टी में 50 प्रतिशत है। निफ्टी में आईटी और निफ्टी में बैंक के प्रदर्शन से पता चलता है कि साल 2010 से दोनों सूचकांकों ने उम्मीद के विपरीत प्रदर्शन किया है। निफ्टी के मुकाबले, पिछले तीन महीने और छह महीने के आधार पर, आईटी व बैंक सूचकांक का प्रदर्शन 76 % और 70 % विपरीत दिशा में रहा है।

लार्जकैंप इक्विटी पोर्टफोलियों पर जोर

जो फंड मैनेजर लार्ज-कैप इ​क्विटी पोर्टफोलियो पर जोर देते हैं और IT क्षेत्रों को नजरअंदाज नहीं करते हैं। वो निफ्टी-50 या निफ्टी-100 सूचकांकों के मुकाबले खास समय अव​धि में Bank, IT क्षेत्र अंडरवेट या ओवरवेट रहते हैं। IT और बैंकों के विपरीत अलग-अलग प्रदर्शन के बारे में हालात विभिन्न तरीके के होते है। जिसमें बैंकों में अनुकूल आ​र्थिक हालात जैसे रुपए में तेजी, गिरावट और मजबूत वृद्धि के दौरान अच्छा प्रदर्शन की क्षमता होती है। वहीं इसके उलट आईटी क्षेत्र में बढ़ते प्रतिफल या मुद्रास्फीति और कमजोर वृहद हालात के अलावा रुपए में कमजोरी के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने की गुंजाइश बनी रहती है।

दोनों क्षेत्र के सेक्टरों का बिजनेस मॉडल काफी हद तक विपरीत होता है। आईटी सेक्टर देश से बाहर के व्यापार पर भी निर्भर होता है। जबकि वित्तीय कंपनियों यानी बैंकों का मामला घरेलू अर्थव्यवस्था पर ही आधारित होता है। भारत का बाजार मौजूदा समय में विपरीत प्रदर्शन के समान दौर से इस समय गुजर रहा है। जिस कारण बैंकों को तेजी से बढ़त भी हासिल हो रही है। फरवरी और जून के बीच, बैंकों ने निफ्टी-50 को 3.7 फीसद अंक से मात दी थी। जबकि आईटी सेक्टर सूचकांक इस मामले में 12.9 फीसद तक पीछे रहा है।

Exit mobile version