Market Cap: Sensex की टॉप कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 83,638 करोड़ रुपए घटा

बिज़नेसMarket Cap: Sensex की टॉप कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 83,638 करोड़ रुपए...

Date:

Market Cap: BSE सेंसेक्स का बीता सप्ताह काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। बीते सप्ताह BSE में 30 शेयरों का Sensex 78.52 अंक या 0.12 फीसद लाभ में रहा है। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में छह के मार्केट कैप में बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह 83,637.96 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक शेयर गिरावट में नुकसान वाली कंपनियां हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस रही हैं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 78.52 अंक यानी 0.12 फीसद लाभ में रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 29.3 अंक यानी 0.15 फीसद बढ़त के साथ लाभ में रहा। सप्ताह की समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस का पूंजीकरण 35,694.04 करोड़ रुपए से घटकर 11,74,720.15 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर 18,949.45 करोड़ रुपए से घटकर बाजार मूल्यांकन 6,19,281.77 करोड़ रुपए रह गया। इन्फोसिस की बाजार मूल्यांकन 13,549.34 करोड़ रुपए से घटकर 5,25,374.14 करोड़ रुपए रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्याकंन 7,675.16 करोड़ रुपए से घटकर 5,16,378.05 करोड़ रुपए पर आ गया है। भारती एयरटेल बाजार मूल्यांकन 10,866.66 करोड़ रुपए के नुकसान से 4,64,396.71 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर इसके अलट रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 18,233.31 करोड़ रुपए से बढ़कर 16,79,156.42 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

HDFC बैंक का बाजार मूल्याकंन 2,459.29 करोड़ रुपए से बढ़कर 9,00,181.52 करोड़ रुपए पर पहुंच गया जबकि और एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 1,055.33 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 4,89,196.37 करोड़ रुपए है। ICICI बाजार मूल्याकंन 664.9 करोड़ रुपए बढ़कर 6,55,862.83 करोड़ रुपए पर आ गया है। टॉप टेन कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज इस सप्ताह पहले स्थान पर रही है। इसके बाद HDFC बैंक, TCS, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ICICI बैंक, इन्फोसिस, ITC, एचडीएफसी, SBI और भारती एयरटेल का स्थान रहा।…….

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related