G20 Summit: जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आज शाम 7.55 बजे होटल ताज में जी-20 के मेहमानों के स्वागत में दिए रात्रि भोज में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचा। जहां से सीएम योगी का काफिला बिरदोपुर स्थित कैलाश मठ पहुंचा। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कैंट विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक के बाद सर्किट हाउस रवाना होंगे।
आज शाम 7.55 बजे होटल ताज में जी-20 मेहमानों के साथ प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित रात्रि भोज यानी गाला डिनर में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम सर्किट हाउस आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। कल सोमवार को सीएम 11.20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रतापगढ़ पहुंचेगे।
काशी का विकास मॉडल देखेगी दुनिया
जी 20 देशों के विकास मंत्रियों के सामने काशी का विकास मॉडल रखा जाएगा। जिसमें काशी के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, सिक्स व फोरलेन सड़कों, ओवरब्रिज, फुट ओवरब्रिज निर्माण से जुड़ी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएगी। जी 20 मेहमानों को बताया जाएगा कि भविष्य में विकास गति कैसे तेज की जा सकती है। दुनिया का तीसरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रोपवे काशी में बना रहा है।
जी 20 देशों के सम्मेलन में विकास मॉडल और तकनीक का आदान प्रदान होगा। दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले देशों के विकास मंत्रियों का समूह तीन दिन तक काशी में विकास पर मंथन करेगा। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे 14 दिसंबर 2015 को काशी आए थे। उस दौरान भी भव्य तैयारियां की गई थीं। अब जी 20 देशों के विकास मंत्रियों के आगमन पर काशी को सजाया गया है।

