मेरठ। तीसरे चरण का मतदान – उप्र विधानसभा चुनाव 2022 निर्वाचन आयोग ने सात चरणों में करवाने का निर्देश जारी किया है। जिसके तहत दो चरण चुनाव का मतदान हो चुका है। इन दो चरणों में पश्चिमी उप्र की 20 जिलों की 113 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है। अब तीसरे चरण के मतदान की तैयारी जोरों पर है। तीसरे चरण का मतदान आगामी 20 फरवरी को होगा। इस तीसरे चरण के चुनाव में 627 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य अजमा रहे हैं। इन 627 प्रत्याशियों ने अपना जो हलफनामा दाखिल किया है उसके आधार पर 135 प्रत्याशी दागी हैं। यानी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में 22 प्रतिशत दागी है। इनमें से भी 103 प्रत्याशी यानी 17 प्रतिशत प्रत्याशियों के ऊपर बहुत ही गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। तीसरे चरण के चुनाव में दागी प्रत्याशी की दलों के लिहाज से बात करें तो इनमें सबसे अधिक सपा के हैं। सपा के 58 में से 30 प्रत्याशी दागी है। वहीं दूसरे नंबर पर स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को टिकट देने का दावा करने वाली भाजपा है। तीसरे चरण में भाजपा के 55 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें से 25 के ऊपर 25 अपराधिक मामले दर्ज है। वहीं बात बसपा की करें तो इस पार्टी के 59 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें से 23 के ऊपर अपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 56 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिसमेें 20 दागी हैं।
Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : मुख्तार नहीं लड़ेंगे चुनाव, बेटे को सौंपी कमान
आगामी 20 फरवरी को प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें हाथरस,एटा,कासगंज,मैनपुरी, फिरोजाबाद के अलावा कानपुर, कानपुर देहात,कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया,इटावा जिले की 27 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा ललितपुर, झांसी, हमीरपुर,जालौन, महोबा जिले की 13 विधानसभा सीटे भी हैं।

