गर्मियों में पार्टनर संग जाना चाहते हैं रोमांटिक जगह, तो ये जगहें है परफेक्ट

ट्रेवलगर्मियों में पार्टनर संग जाना चाहते हैं रोमांटिक जगह, तो ये जगहें...

Date:


गर्मियों में पार्टनर संग जाना चाहते हैं रोमांटिक जगह, तो ये जगहें है परफेक्ट

आपके पार्टनर  इन जगहों पर जाकर काफी खुश हो जाएंगे और आप यहां काफी समय एक-दूसरे के साथ बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन रोमांटिक जगहों के बारे में, जहां आप गर्मियों में जा सकते हैं।

सिक्किम

पहाड़ों में बसा सिक्किम किसी जन्नत से कम नहीं है। नदियां झील-झरने, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यहां का मौसम हर वक्त काफी सुहावना ही रहता है। 

शिमला

हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। साथ ही ये जगह कपल के लिए भी बेहद रोमांटिक है। यहां आप नारकंडा, चैल, ग्रीन वैली, कुफरी, मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, जाखू मंदिर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज सेंटर आदि जगह जा सकते हैं। 

Read also: क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे कार्तिक

कुर्ग

आप अपने पार्टनर संग कुर्ग जा सकते हैं, क्योंकि समुद्र किनारे होने के कारण ये जगह काफी सुंदर और रोमांटिक है। यहां का वातावरण भी काफी प्यारा है और साथ ही यहां आप हरी-भरी जगहों को देख सकते हैं। यहां आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, कॉफी और मसालों के बगान भी देखने को मिल जाएंगे। 

पहलगाम

गर्मियों में अगर आप पार्टनर संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जम्मू-कश्मीर में स्थित पहलगाम से अच्छी कोई और जगह नहीं हो सकती है। इस हिल स्टेशन में, प्रकृति के कई अद्भुत नजारे, शांति, अच्छा वातावरण, खूबसूरत नजारे देखने को आपको आसानी से मिल जाएंगे। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related