मुंबई में फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने खुद को ज़िंदा जलाया

बॉलीवुडमुंबई में फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने खुद...

Date:


मुंबई में फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने खुद को ज़िंदा जलाया

फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने अंधेरी इलाके में खुद को जिंदा जला लिया. पुलिस द्वारा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक संतोष गुप्ता की पत्नी का नाम अस्मिता गुप्ता था और उनकी बेटी का नाम सृष्टि गुप्ता था.

रिपोर्ट के मुताबिक अंधेरी वेस्ट के डीएन नगर इलाके में मां-बेटी ने सोमवार दोपहर को घर पर ही खुद को लपटों के हवाले कर दिया और पड़ोसियों को इस बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया जिसके बाद ये घटना चर्चा में आई.

दोनों को कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां अस्मिता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि संतोष की बेटी सृष्टि जो कि 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी उसे मंगलवार को Airoli National Burns Centre शिफ्ट किया गया, जहां मां के मरने के एक दिन बाद उसने भी दम तोड़ दिया.

जानकारी की मुताबिक अस्मिता लंबे वक्त से किडनी से जुड़ी समस्या का सामना कर रही थी जिसके चलते उसने ये कदम उठाया, जबकि उसकी बेटी अपनी मां की तकलीफों को बर्दाश्त नहीं कर सकी जिसके चलते उनसे भी मां के साथ ही आत्मदाह कर लिया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related