Skin Care Tips: धनिया पत्तियों से इस तरह संवारें त्वचा की सेहत

लाइफस्टाइलSkin Care Tips: धनिया पत्तियों से इस तरह संवारें त्वचा की सेहत

Date:


Skin Care Tips: धनिया पत्तियों से इस तरह संवारें त्वचा की सेहत

क्या आप जानते है की दाल-सब्जी पर सजावट के लिए जो धनिया पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है, वे खूबसूरती भी बढ़ा सकती है | हरा धनिया अपनी सुगंध और कई गुणों के कारण जाना जाता है , ये त्वचा को भी तुरंत ताजगी देता है | तो चलिए जानते है धनिया पत्तियों का स्वस्थ-सुंदर त्वचा के लिए कैसे इस्तेमाल करे | 

आप एक मुट्ठी ताजी धनिया पत्तियां ले और उसमे आधा कप ओटमील पाउडर, चौथाई कप दूध और चौथाई कप कद्दूकस किया खीरा मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाने से त्वचा खिल उठेगी।

Read also: Men Skin Care Tips: स्किन को बनाये हरदम हेल्दी और दिखे हैंडसम, फॉलो करे इन टिप्स को

एक कटोरी ले और उसमे एक टीस्पून ओट्स पाउडर, एक टेबलस्पून कुचली हुई धनिया पत्तियां और थोड़ी-सी अंडे की सफेदी मिलाकर पेस्ट तैयार करे और चेहरे पर लगाएं। जब सुख जाए तब  पानी से धो लें। 

फ्रेश एलोवेरा जेल और ताजी धनिया पत्तियों का पेस्ट मिलकर बनाये और चेहरे पर लगाए , ऐसा करने से झुर्रियां दूर होती हैं। इसके अलावा आप एक टीस्पून कुचली हुई धनिया पत्तियों में एक टीस्पून राइस पाउडर, एक टीस्पून दही मिलाकर पेस्ट बनाए और चेहरे पर लगाएं | त्वचा खिल उठेगी।

कुचली हुई ताजी धनिया पत्तियों में एक टेबलस्पून टमाटर का रस, एक टीस्पून मुल्तानी मिट्टी और कुछ बूंदें नींबू के रस को मिलकर पेस्ट बनाए और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें, पिंपल्स से राहत मिलेगी।

Read also: Skin Care Tips: पिंपल्स के निशान को हटाना चाहते है तो ये रहे घरेलू नुस्खे

कुचली हुई धनिया पत्तियों में थोड़ा सा दूध, शहद और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाए और फिर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें, त्वचा को ताजगी  मिलेगी | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related