IIT Roorkee : शिक्षक दिवस के मौके पर विशिष्ट संकाय सदस्यों को सम्मानित किया

उत्तराखंडIIT Roorkee : शिक्षक दिवस के मौके पर विशिष्ट संकाय सदस्यों को...

Date:


IIT Roorkee : शिक्षक दिवस के मौके पर विशिष्ट संकाय सदस्यों को सम्मानित किया

रुड़की : IIT Roorkee ने कोविड-19 महामारी के बीच सीनेट हॉल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया। इस दौरान संस्थान ने प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों को सम्मानित किया।

संस्थान के पांच संकाय सदस्यों को वर्ष 2020 में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए ‘उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन संकाय मामलों के डीन प्रो. एम. आर. मौर्य के देख-रेख में हुआ, और इसमें पुरस्कार प्राप्त करने वालों के परिवार सदस्यों, निदेशक, उप-निदेशक, डीन, सहायक डीन, विभागाध्यक्ष / केंद्राध्यक्ष, रजिस्ट्रार, लाइब्रेरियन, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के जनरल सेक्रेटरी, IIT Roorkee ने भाग लिया।

“शिक्षक युवाओं के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ये युवा समाज के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं” प्रो. अजीत के चतुर्वेदी, निदेशक- आईआईटी रुड़की, ने कहा।

“हर अच्छे शिक्षक के पीछे उनके परिवार का खास योगदान होता है, जो टीचिंग प्रोफेशन के महत्व को समझते हैं” प्रो. चतुर्वेदी ने आगे कहा।

“आज हम भारत के पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद, महान दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. एस. राधाकृष्णन की उपलब्धियों को याद कर रहे हैं, आइए इस अवसर पर हम शिक्षकों के प्रति सम्मान और स्नेह बनाए रखने का संकल्प लें,” श्री चतुर्वेदी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा।

प्रो. चतुर्वेदी

वर्ष 2020 के लिए ‘उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार’ के विजेता हैं:

(ए) अंडर ग्रेजुएट (यूजी) श्रेणी

  1. प्रो. आर. बालासुब्रमण्यन, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग
  2. प्रो. अंकित बंसल, मैकेनिकल एवं औद्योगिक इंजीनियरिंग विभाग
  3. प्रो. विनोद पंकजाक्षन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग (बी) पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) श्रेणी
  4. प्रो. रचिता गुलाटी, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग
  5. प्रो. उत्तम कुमार रॉय, आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग विभाग

कार्यक्रम में दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन को कुलगीत और विभागाध्यक्षों द्वारा उद्धरणों को पढ़कर श्रधांजलि दिया गया।

धन्यवाद प्रस्ताव में,IIT Roorkee के उप-निदेशक प्रो. मनोरंजन परिदा ने सभी पुरस्कार विजेताओं और संकाय सदस्यों को बधाई दी और कहा, “उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य आईआईटी रुड़की में शिक्षण के प्रति जुनून को पहचानना और सम्मानित करना है। हम आशा करते हैं कि शिक्षण के प्रति यह जुनून और प्रतिबद्धता एक जीवंत शिक्षण प्रणाली और बेहतर भारत के निर्माण के लिए युवा छात्रों को तैयार करने में मदद करेगी।”

कार्यक्रम राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ, जिसके बाद पुरस्कार विजेताओं और IIT Roorkee के प्रबंधन से जुड़े लोगों की समूह में एक तस्वीर ली गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related