कश्मीर जाने का मन है तो 14 जुलाई से जा सकेंगे

रिलेशनशिपकश्मीर जाने का मन है तो 14 जुलाई से जा सकेंगे

Date:


कश्मीर जाने का मन है तो 14 जुलाई से जा सकेंगे

  • कोविड-19 की वजह से टूरिज्म में आई बड़ी गिरावट
  • धीरे-धीरे भारत के टूरिज्म इलाके खोले जा रहे हैं

कोविड-19 का प्रसार तेजी से हो रहा है. लेकिन हर चीज बंद नहीं रखी जा सकती है. क्योंकि जब आय का साधन नहीं होगा तो जीवन कैसे चलेगा. अब सॉल्यूशन यही है कि हम सावधानी रखें. कोविड-19 ने टूरिज्म में गिरावट ला दी है. टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े काफी संख्या में लोगों के पास खाने के लाले पड़ रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए टूरिज्म एरियाज को धीरे-धीरे खोला जा रहा है.

कश्मीर को लेकर निर्देश जारी
कोरोना वायरस प्रसार के बीच कई क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य करने के प्रयास भी जारी हैं. ऐसे ही एक प्रयास के तहत जम्मू-कश्मीर में पर्यटन उद्योग को आम लोगों के लिए खोले जाने का फैसला लिया गया है. लेकिन यहां पर्यटन उद्योग को 14 जुलाई के से कई चरणों में खोला जायेगा. जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य में पर्यटकों के प्रवेश के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं.हालांकि इस दौरान सस्ते बजट के साथ यात्रा के इच्छुक यात्रियों को फिलहाल अभी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि शुरुआती चरण में उन्हीं यात्रियों के राज्य में पर्यटन के लिए प्रवेश दिए जाने की बात कही गई है, जो हवाई यात्रा के जरिए केंद्रशासित प्रदेश जाएंगे.

कोरोना निगेटिव होने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा
शुरुआती दिशानिर्देशों में राज्य में पहुंचने वाले सभी यात्रियों और कंफर्म होटल बुकिंग के लिए भी यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्टिंग वाले कोरोना टेस्ट में निगेटिव सर्टिफिकेट पेश करना जरूरी होगा.सबसे पहले गोवा ने पर्यटन उद्योग को खोले जाने की पहल की थी. जिसके बाद हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कई शर्तों के साथ पर्यटन की इजाजत दी गई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...