कोच्चि घुमने जाए तो इन चीजो को ज़रूर करे एक्स्प्लोर

ट्रेवलकोच्चि घुमने जाए तो इन चीजो को ज़रूर करे एक्स्प्लोर

Date:

भारत के केरल राज्य में स्थित कोच्चि घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। अक्सर लोग केरल के कोच्चि शहर आते हैं और खूबसूरत समुद्र तट, किले और महल आदि देखना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप कोच्चि की अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं, तो आपको वहां कुछ साहसिक गतिविधियाँ भी आज़मानी चाहिए-

जी हां, कोच्चि एक ऐसा शहर है जो किसी भी पर्यटक को निराश नहीं करता। आप चाहे इतिहास को करीब से देखना चाहते हों या फिर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से बोर होकर कुछ मौज-मस्ती करना चाहते हों, आपको एक बार कोच्चि जरूर जाना चाहिए। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी एडवेंचर एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं जो आप कोच्चि में कर सकते हैं-

स्कूबा डाइविंग

हम सभी को पानी से खेलना बहुत पसंद है, लेकिन अगर आप पानी के अंदर जाकर वहां के जीवों को देखना चाहते हैं तो आप कोच्चि में स्कूबा डाइविंग के लिए जा सकते हैं। यहां आप न सिर्फ पानी के अंदर वन्य जीवों को देख सकते हैं, बल्कि तस्वीरें भी ले सकते हैं और वीडियो भी शूट कर सकते हैं। लगभग 45 मिनट तक चलने वाली इस क्रिया को आप जीवन में कभी नहीं भूल सकते। हालांकि, समुद्र में कूदने से पहले कोच आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे देते हैं, ताकि बाद में आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

कायाकिंग

कायाकिंग को कोच्चि में सबसे अच्छा जल साहसिक खेल माना जाता है। यहा पानी में चलने के लिए कश्ती का उपयोग किया जाता है, हालाँकि, बैठने और चप्पू चलाने की स्थिति कैनोइंग चलने से भिन्न होती है। मैंग्रोव जंगलों से लेकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण जीवन तक, जब आप चप्पू चलाते हैं तो यह एक अलग अनुभव होता है।

बैंबू राफ्टिंग

जब आप कोच्चि घूमने गए हों तो आपको एक बार बैंबू राफ्टिंग का अनुभव जरूर लेना चाहिए। दरअसल, कोच्चि से कुछ घंटों की दूरी पर पेरियार टाइगर रिजर्व है, जहां आप बांस राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। जब आप घने जंगलों से घिरे शांत पानी में बांस राफ्टिंग करते हैं और वन्य जीवन को करीब से देखते हैं तो आपको एक अलग अनुभव मिलता है।

ट्रेकिंग पर जाना

अगर आपने कोच्चि में कोई एडवेंचर एक्टिविटी करने का मन बना लिया है तो आप ट्रैकिंग पर भी विचार कर सकते हैं। दरअसल, कोच्चि सुरम्य पहाड़ियों और पहाड़ों से घिरा हुआ है, जिसके कारण आप यहां ट्रैकिंग करने का प्लान बना सकते हैं। यहां कई ऐसे ट्रैकिंग ट्रेल्स हैं, जिन पर चलकर आप एक अलग अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। इन ट्रैकिंग ट्रेल्स पर आपको चाय के बागानों से लेकर हरे-भरे जंगल आदि को बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा।

बनाना राइड

कोच्चि आने वाले हर पर्यटक को एक बार बनाना राइड का अनुभव जरूर लेना चाहिए। यह एक ऐसी गतिविधि है जिसे आप अकेले या पूरे समूह में कर सकते हैं। यह तेज़ गति वाला जल क्रीड़ा आपको पूरी तरह रोमांचित कर देती है। राइड के दौरान आप आसपास के नजारों का भी आनंद ले सकते हैं। महज पांच मिनट में आपको केले के आकार की नावों में बैठकर लहरों पर फिसलने जैसा महसूस होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...