देहरादून। अगर आप चारधाम यात्रा पर आने की सोच रहे तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। चारधाम पर आने वाले सभी यात्रियों के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य कर दिया गया है। 3 मई से शुरू होने वाले चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अपना पंजीकरण कराने अनिवार्य होगा। दो साल के कोविड प्रतिबंध के बाद खुली यात्रा में श्रद्धालुओं की बम्पर भीड़ आने की उम्मीद है। ऐसे में ऊपर के इलाके में लोगों की संख्या को कंट्रोल करने के लिए संख्या लिमिटेड की जा सकती है। जिसके चलते आपको नीचे वाले इलाकों में ही रुकना पड़ सकता है।
Read also: चारधाम यात्रा के लिए 40 हजार से अधिक यात्री कर चुके पंजीकरण
लेकिन यह व्यवस्था उसी समय लागू की जा सकती है जब बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालु यात्रा में आते है। हालांकि इस बार बहुत बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। उत्तराखंड पुलिस के मुखिया अशोक कुमार का कहना है कि अभी पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा अगर भीड़ बढ़ती है तो ऊपर के इलाकों में संख्या को निश्चित किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओ को इंतजार करना पड़ सकता है उन्होंने यह भी साफ किया कि यह निर्णय शासन को करना है। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड पुलिस सत्यापन अभियान चलाने जा रही है। 10 दिन के इस अभियान में सभी 13 जिलों के एसपी ओर एसएसपी को निर्देशित कर दिया गया है।

