Business: आजकल हर कोई तकनीकी से जुड़ा हुआ है वही अगर हम डिजिटल पैमेंट की बात करे तो यह मानो हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गया है। डिजिटल माध्यम से किसी को पैसे भेजना सभी को बेहद आसान लगता है और आज कल हर किसी के डिजिटल डिवाइस में फोन पे, गूगल पे भीम यूपीआई का एप मिल ही जाता है।
Also Read : रेरा का प्रभाव फायदेमंद, निवेश करने से पहले चेक करें वेबसाइट
लेकिन जब आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो यह महज आपको सुविधा नहीं देता बल्कि इससे फ्रॉड के केस भी बढ़ जाते हैं जिसके चलते कई बार आपका पैसा आपके अकाउंट से उड़ जाता है। वैसे तो हर कंपनी ने यूपीआई पेमेंट की सुविधा को सुरक्षित बनाने के लिए कई कड़े मापदंड अपनाए है लेकिन कुछ नियम ऐसे हैं जो आपको UPI PAYMENT के दौरान होने वाले फ्रॉड से बचा सकते हैं।
जाने कैसे बचें UPI PAYMENT के दौरान होने वाले फ्रॉड से:
सबसे पहले आप सतर्क रहें और अपना UPI PIN किसी भी स्थिति में किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई आपको कॉल करता है और कहता है कि वह कॉस्ट्मर केयर से बोल रहा है और बैरीफिकेशन के लिए उसे आपका
UPI PIN चाहिए तब भी नहीं। क्योंकि बैंक कभी आपसे आपका UPI PIN नहीं मांगता है।
Also Read : Share Market के बादशाह ने स्मॉलकैप में निवेश कर कम्पनी में की ₹4.4 करोड़ की हिस्सेदारी
कभी भी अपने मोबाइल या लैपटॉप का एक्सेस किसी को न दे। यदि कोई आपके खाते में होने वाले करेक्शन के नाम पर भी आपसे आपका पर्सनल एक्सेस मांगता है तब भी नहीं। क्योंकि बैंक का कोई भी काम आपके पर्सनल एक्सेस से नहीं होता है। किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट पर अपने अकाउंट की डीटेल्स का साझा न करें। कई बार आपको दुगने लाभ को दिखा कर आपको ठगा जा सकता है। ऑनलाइन पेमेंट में बैंक डीटेल की आवश्यकता नहीं होती। कम्पनी की पुष्टि अवश्य करें। कोशिश करें कि हर माह आप अपने UPI PIN में परिवर्तन करते रहे। यदि आप इसे हर माह परिवर्तित नहीं कर पा रहे हैं तो इसे आप तीसरे माह में अवश्य बदलें।

