Tarun Giri Murder Case : बहन से दूर रहने को कहा तो साथियों के साथ उतार दिया मौत के घाट

उत्तर प्रदेशTarun Giri Murder Case : बहन से दूर रहने को कहा तो...

Date:

मेरठ। थाना किठौर पुलिस ने तरूण गिरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद मुख्य आरोपी तुषार भाटी को गिरफ्तार कर लिया। थाना किठौर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि थाना किठौर पुलिस द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें नामजद आरोपी तुषार भाटी पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम इन्द्रपुरा थाना किठौर मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक तरुण गिरि पुत्र मनोज गिरी निवासी ग्राम गोविन्दपुरी थाना परीक्षितगढ मेरठ व तुषार भाटी माछरा इण्टर कालिज में एक साथ पढते थे। मृतक तरुण गिरि की बहन भी माछरा इन्टर कालिज में पढती थी। मृतक तरुण गिरि ने तुषार भाटी अपनी बहन के साथ बातचीत करते हुए देखा था।

Read also: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ईंट से कुचलकर की पति की हत्या

मृतक तरुण गिरि को शक था कि तुषार भाटी  उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। मृतक तरुण गिरि ने तुषार भाटी से बहन से बात करने को लेकर विरोध किया था। इस बात को लेकर तुषार भाटी व मृतक तरुण गिरि के बीच लडाई हुई थी। जिसके बाद बदले की भावना से तुषार भाटी ने तरुण गिरि को मारने के लिए अपने साथियों गुल्लु उर्फ अनिकेत पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम माछरा थाना किठौर मेरठ, प्रिन्स पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम इन्द्रपुरा थाना किठौर मेरठ, अंकुर पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम इन्द्रपुरा थाना किठौर मेरठ के साथ मिलकर तरुण गिरि को मारने की योजना बनाकर जान से मारने की नीयत से बुरी तरह मारपीट की।

Read also: तड़के दो सड़क हादसे में पांच की मौत आठ लोग घायल

बुरी तरह मारपीट होने के कारण तरुण गिरि की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त  तुषार भाटी पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम इन्द्रपुरा थाना किठौर मेरठ को आज दोपहर में एक बजे इन्द्रपुरा मोड तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। अभी इस मामले में गुल्लु उर्फ अनिकेत पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम हसनपुर कलां थाना किठौर मेरठ, प्रिन्स पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम इन्द्रपुरा थाना किठौर मेरठ, अंकुर पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम इन्द्रपुरा थाना किठौर मेरठ को वांछित किया जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...