ICC ने जारी किया फ्यूचर टूर प्रोग्राम, भारत-इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को मिले सबसे ज़्यादा टेस्ट

स्पोर्ट्सICC ने जारी किया फ्यूचर टूर प्रोग्राम, भारत-इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को मिले सबसे ज़्यादा...

Date:

ICC ने अगले चार सालों के लिए फ्यूचर टूर प्रोग्राम की घोषणा कर दी है और इस FTP के तहत इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच खेलेंगे।  इंग्लैंड इन चार सैलून में 42, ऑस्ट्रेलिया 41 और भारत 38 टेस्ट मैच खेलेगा। इस FTP की ख़ास बात यह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट श्रंखला भी खेली जाएगी। इन दोनों देशों के बीच पांच मैचों की पिछली टेस्ट श्रंखला 1992 में खेली गयी थी. ICC का ये नया शेड्यूल 2023 से लेकर 2027 तक के लिए है. इस दौरान कुल 777 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे जिसमें 173 टेस्ट, 281एकदिवसीय और 323 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं. इन चार वर्षों में  ICC मेन्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले दो टूर्नामेंट, कई ICC इवेंट और कई बाईलेटरल सीरीज़ और साथ ही ट्राई-सीरीज़ भी शामिल हैं

नए FTP में ICC ने BCCI के टूर्नामेंट आईपीएल के लिए रिजर्व टाइम भी रखा है, ताकि IPL का भलीभांति आयोजन हो सके. बता दें कि IPL अब ढाई महीने की होगी. नए FTP में सबसे बड़ी चीज भारत और ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट मैच की सीरीज है. टीम इंडिया के नए फ्यूचर टूर प्रोग्राम में जोर T20I और एकदिवसीय श्रंखला पर भी होगा. नए FTP में 5 मैचों की T20I सीरीज को प्राथमिकता मिलेगी. इसके अलावा ट्राइएंगुलर वनडे सीरीज पर भी फोकस होगा जिसका चलन अब लगभग समाप्त हो चूका है. संभव है ट्राइंगुलर सीरीज वनडे क्रिकेट में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने की ओर उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो.

Read also: रेवड़ी कल्चर पर फैसला सोमवार को

हालाँकि FTP में अगर टेस्ट मैचों का प्रोग्राम देखा तो तीन देशों को 173 में 121 टेस्ट मिल गए हैं इसका मतलब बाकी देशों को काफी कम टेस्ट मैच मिले है   जिसे उन देशों के खिलाडियों के साथ एक तरह से बड़ी नाइंसाफी है क्योंकि कम टेस्ट खेलने से उनके टेस्ट करियर पर बुरा असर पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related