IAF Agnipath Recruitment: वायुसेना ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए जारी कीं डिटेल्स

नेशनलIAF Agnipath Recruitment: वायुसेना ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए जारी कीं...

Date:

एक तरफ देश के कई राज्यों में सेना में शार्ट टर्म भर्ती को लेकर शुरू की गयी अग्निपथ योजना पर बवाल जारी है वहीँ सेना ने इन भर्तियों को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है. वायुसेना ने आज अग्निवीरों की भर्ती के लिए डिटेल जारी कर दी हैं, जिसके अनुसार कोई भी अग्निवीर ट्रेनिंग छोड़कर नहीं जा सकता, इसके अलावा इन अग्निवीरों का इन्शुरन्स भी होगा मेडिकल कवर भी मिलेगा और 30 दिन की छुट्टियों के साथ सैलरी और दुसरे एलाउंस भी मिलेंगे. 

वायुसेना द्वारा दी गयी डिटेल के अनुसार सेवा के दौरान अग्निवीरों की मिलने वाली सुविधाएं स्थायी वायुसैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं के अनुसार ही होगी. अग्निवीरों को सैलरी के साथ मेडिकल सुविधा, यूनीफार्म एलाउंस, और हार्डशिप एलाउंस भी मिलेगा . इसके अलावा अग्निवीरों को सेवा काल के दौरान ट्रैवल एलाउंस भी मिलेगा. 

Read also: BRICS Summit 2022: ब्रिक्स में एक मंच पर होंगे मोदी,पुतिन और चिनफिंग, वर्चुअल होगी शिखर बैठक

अग्निवीरों को साल में 30 दिन की छुट्टी मिलेगी, मेडिकल लीव की व्यवस्था अलग है. इसके साथ ही सीएसडी कैंटीन की भी सुविधा दिलेगी. नौकरी के दौरान मृत्यु होने परिवार को इन्श्योरेंस कवर मिलेगा जो 48 लाख रुपये का होगा. इसके साथी उन्हें 44 लाख रुपये की एकमुश्त राशि भी दी जाएगी. यही नहीं बची हुई सेवा की सैलरी भी अग्निवीर के परिवार को दी जाएगी. साथ ही सेवानिधि फंड में जमा पैसे में सरकार का योगदान और ब्याज भी अग्निवीर के परिवार को दिया जाएगा.  

वायुसेना की डिटेल के अनुसार अग्निवीरों का एक अलग रैंक होगा। अग्निवीरों को स्कीम की सभी शर्तों को मानना होगा. चार साल की सर्विस  के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थाई कैडर में लिया जाएगा. इनकी नियुक्ति परफॉर्मेंस के आधार पर की जाएगी. अग्निवीर सम्मान और अवॉर्ड के भी हकदार होंगे और वायुसेना की गाइडलाइंस के अनुसार उन्हें ऑनर्स और अवॉडर्स दिया जाएगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related