बंगाल को फिर से प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाना चाहता हूं: प्रधानमंत्री

फीचर्डबंगाल को फिर से प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाना चाहता हूं: प्रधानमंत्री

Date:


बंगाल को फिर से प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाना चाहता हूं: प्रधानमंत्री

हल्दिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘एक देश, एक गैस ग्रिड’ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वह बंगाल को फिर से एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाना चाहते हैं।

‘एक देश, एक गैस ग्रिड’ की आवश्यकता
श्री मोदी ने रविवार को यहां हल्दिया पेट्रोकेम में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा,“नई परियोजना हल्दिया में परिदृश्य को बदल देगी। ‘एक देश, एक गैस ग्रिड’ की आवश्यकता है। बंगाल सहित भारत के पूर्वी हिस्से का सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य बदल जाएगा। हल्दिया का महत्व और बढ़ जाएगा।”

कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने हल्दिया में पेट्रोलियम मंत्रालय के एक समारोह में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। श्री मोदी ने बीपीसीएल के एलपीजी टर्मिनल, धोबी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस लाइन और रानीचक में एक रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन किया।

बंगाल को फिर से अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनाने की चाहत
श्री मोदी ने कहा,“प्राकृतिक गैस लाइन परियोजना से कई लोगों को लाभ होगा। प्राकृतिक गैस लाइन परियोजनाओं से प्रदूषण का स्तर कम हो जाएगा। पूर्वी भारत में गैस का अभाव औद्योगीकरण को पीछे धकेल रहा था। यदि नई परियोजनाएं शुरू की जाती हैं, तो समस्या हल हो जाएगी और रोजगार बढ़ेगा। हम बंगाल को फिर से अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनाना चाहते हैं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...