पोर्नोग्राफी के आरोप में ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार

बॉलीवुडपोर्नोग्राफी के आरोप में ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार

Date:


पोर्नोग्राफी के आरोप में ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार

मुंबई: अश्लील वीडियो की शूटिं और उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में एडल्ट वेब सीरीज “गंदी बात” की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गहना से इस मामले में शनिवार से पूछताछ की जा रही है।

गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गहना अपनी वेब साइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने का काम करती हैं। गहना वशिष्ठ को कोर्ट में पेश किया जाना हैजिसके बाद उनकी रिमांड या जमानत से संबंधित फैसला कोर्ट द्वारा लिया जाएगा।

दरअसल 5 फरवरी को मलाड में एक रेड के दौरान कुछ जानकारियां पुलिस के हाथ लगी थीं। पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि मड आइलैंड के कुछ निजी बंगलों में फिल्म की शूटिंग की आड़ में देह व्यापार और अश्लील वीडियो की शूटिंग की जाती है। इसके बाद पुलिस ने रेड की और कई गिरफ्तारियां की। इसके बाद ये पता चला कि जो स्ट्रगल करने वाली युवा लड़कियां हैं उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक दिलवाने का वादा करके अश्लील वीडियो में काम कराया जाता था। इस रेड में पुलिस ने दो लड़कियों को बचाया है जिन्हें फिलहाल रिहेब भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...