Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Crime: पत्नी ने ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, भागकर बचाई जान; जाने मामला

rape crime

UP Crime News: यूपी के कानपुर के थाना बर्रा क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट डाला। पति ने लहूलुहान हालत में भागकर जान बचाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानपुर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने रात में ब्लेड से सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। लहूलुहान हालत में पति ने भागकर जान बचाई। बेचारा पति लहूलुहान हालात में सीधा थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना थाना बर्रा के कच्ची बस्ती वरुण विहार की है। जहां पर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। वह नगर निगम में आउटसोर्स पर काम करता है। पीड़ित के मुताबिक कुछ समय पहले उसका साला एक युवती को भगा ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस उसे और उसकी पत्नी को पकड़कर ले गई थी।

दोनों ने लिखकर दिया कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। इसी बीच साला उस लड़की को लेकर घर आ गया। सूचना मिलने पर उसने अपनी पत्नी से इस माले में नाराजगी जताई और साले को घर से बाहर जाने को कहा। इससे उसकी पत्नी नाराज हो गई और उसी रात में जब वह सो रहा था। तभी उसकी पत्नी ने ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

उसने बताया कि वह जान बचाने के लिए लहुलूहान हालात में पहले थाने पहुंचा जहां से उसको डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेजा गया। इसे बाद 23 जून को उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद में युवक की पत्नी ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version