लाइफस्टाइल डेस्क। Hum Town – दुनिया में कई ऐसी जगहे है जिनके बारे में शयद ही हमे पता हो, आज हम एक ऐसी ही अनोखी जगह के बारे में बात करेंगे। यहां सिर्फ 27 लोग रहते हैं और ये दुनिया का सबसे छोटा कस्बा है। इस कस्बे का नाम है “हम”
ये जगह आपको प्रकृति के पास ले जायेगा, ये टाउन जितना छोटा है उससे कई ज्यादा खूबसूरत है। कभी आपको मौका मिलता है तो एक बार यहां का रुख जरूर करे। बता दे, घूमने के लिए गाड़ी की भी जरुरत नहीं पड़ेगी, आप पूरा टाउन पैदल ही घुमा सकते है, है न अनोखा ?
यहां घर छोटे हैं और छोटी-छोटी दीवारों से ढके हुए हैं, ये कस्बा फूलों से भरा हुआ है। इसकी खूबसूरती देखने लायक है। आजकल में ये अच्छा पर्यटन क्षेत्र बन गया है, लोग दूर-दूर से यहां घूमने के लिए आते है।
दुनिया का सबसे छोटा टाउन है लेकिन दीवारों ऐतिहासिक पत्थरों से बनी हुई है, जो की दिखने वाला दृश्य है। यहां का हाउस वेरा 19वी शताब्दी का बना हुआ है, पहाड़ों की खूबसूरती और साफ वातावरण में घूमने का मजा ही कुछ अलग है। मुख्य आकर्षण बिंदु की बात करे तो मोटोवून, गरोज़नजान और बूजे है।

