CNG Price Hiked Today: CNG के दामों में आज भारी वृद्धि जानिए कहां तक पहुंची आपके महानगर में कीमत

बिज़नेसCNG Price Hiked Today: CNG के दामों में आज भारी वृद्धि जानिए...

Date:

मेरठ। पिछले एक महीने से अधिक समय से पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं हुई लेकिन आज सीएनजी के दामों में कंपनियों भारी वृद्धि कर दी। आज रविवार को सुबह सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोत्तरी कर दी गई। ​इससे महंगाई का एक और झटका लोगों को लगा है। एक तरफ जहां पेट्रोल डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर अन्य जरूरी चीजों के दामों मेें लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता पर काफी बोझ बढ़ रहा है।

एनसीआर और पश्चिमी उप्र के अलावा देश के अन्य महानगरों में सीएनजी की कीमत में वृद्धि की गई है। मेरठ और आसपास के जिलों में सीएनजी की कीमत अब 80.84 रुपये प्रति किग्रा हो गई है। मेरठ, एनसीआर में सीएनजी के दामों में दो रुपये बढ़ाए गए हैं। इससे सीएनजी वाहन चालकों को जोर का झटका माना जा रहा है। आज पूरे एनसीआर और पश्चिमी उप्र में सीएनजी की कीमत दो रुपये बढ़ा दी गई। सीएनजी के दाम में वृद्धि से आज रविवार को तगड़ा झटका लगा है।

Also read: सरकार ने गेंहू के निर्यात पर लगाया बैन यह है बड़ी वजह

मेरठ और पश्चिमी उप्र के जिलों में सीएनजी गैस का दाम 80.84 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। जबकि राजधानी दिल्ली में सीएनजी कीमत 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। सीएनजी गैस प्रति किलोग्राम दो रुपये महंगी हो गई। इससे पहले इसकी कीमत 71.61 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम है। तेल कंपनियों ने सीएनजी गैस की कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी की है। सीएनजी के ये बढ़े हुए दाम आज रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं।

Also read: पेट्रोल डीजल के दामों में आज फिर आया उछाल,जानिए शहर में क्या है आज भाव

बता दें इससे पहले कंपनियों ने सीएनजी की कीमत में एक महीने पहले 2:50 रुपये प्रति किग्रा की वृद्धि की थी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक महीने से अधिक समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अब इन्हीं का नंबर है। शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.41 रुपये प्रति लीटर रहा। जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...