अगर आप सही तरीके से बालों में कंडीशनर ना लगाएं तो इससे बालों को नुकसान पहुंचने का डर रहता है। तो चलिए जानते है किस तरह से बालों पर कंडीशनर लगाना चाहिए।
विशेषज्ञों के मुताबिक कंडीशनर की मात्रा न तो कम होनी चाहिए न ही बहुत ज्यादा। ज्यादा मात्रा में कंडीशनर लगाने से बालों में चिपचिपापन आ जाता है जिससे बाहर से धूल-मिट्टी आकर चिपकना शुरू हो जाते हैं। इसलिए बालों के हिसाब से सीमित मात्रा में ही कंडीशनर को प्रयोग में लाना चाहिए।
त्वचा से संबंधित विशेषज्ञों का कहना है कि बालों के मध्य भाग से लेकर सिरे तक ही कंडीशनर लगाना सही रहता है। जड़ों को मजबूती देने और वहां के रूखेपन को खत्म करने के लिए तेल का प्रयोग करें। कंडीशनर को जड़ों मे लगाने से कोई लाभ नहीं मिलता है।
कंडीशनर को लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, जिससे बालों को उनसे पर्याप्त नमी प्राप्त हो सके और फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें।
सबसे पहले बालों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। बालों से पानी निकालने के लिए तौलिए से पोछ लें। इसके बाद हथेलियों में कंडीशनर को लेकर इसे अच्छी तरह से लगाएं। कंडीशनर को 5 से 8 मिनट तक के लिए ऐसे ही लगा रहने दें और फिर साफ पानी से बालों को धोकर तौलिए से सुखा लें।

