भारत में Bytedance का बैंक अकाउंट फ्रीज़

बिज़नेसभारत में Bytedance का बैंक अकाउंट फ्रीज़

Date:


भारत में  Bytedance का बैंक अकाउंट फ्रीज़

नई दिल्ली: भारत सरकार ने देश में चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक को बैन करने के बाद अब उसकी पेरेंट कंपनी बाइटडांस पर सख्ती की है। टैक्स चोरी के आरोप में अधिकारियों ने बाइटडांस के भारत में मौजूद बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया है। इस मामले में राहत के लिए बाइटडांस ने मुंबई हाईकोर्ट का रुख किया है और सरकार के इस फैसले को चुनौती दी है।

ByteDance ने सरकार के इस फैसले को चुनौती देते हुए मुंबई हाईकोर्ट से इस आदेश को जल्द से जल्द खारिज करने की गुहार लगाई। कंपनी ने कहा कि टैक्स विभाग के इस फैसले से उसके बिजनेस को भारी नुकसान हो सकता है। यह दावा रायटर्स की एक रिपोर्ट में किया गया है।

भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद बाइटडांस ने जनवरी में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या कम कर दी थी। हालांकि अभी भारत में कंपनी के 1300 के करीब कर्मचारी कामं करते है, जो इंटरनेशनल ऑपरेशंस संभालते हैं, इनमें कंटेंट मॉडरेशन भी शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related