Home Loan की EMI में कितना पैसा दिया! जानकार चकरा जाएगा सिर, यहां जानें पूरा गणित

बिज़नेसHome Loan की EMI में कितना पैसा दिया! जानकार चकरा जाएगा सिर,...

Date:

Home Loan EMI and Interest Calculation: लोग होम लोन लेने के बाद इसकी ईएमआई कभी कैलकुलेशन नहीं करते हैं। उन्‍होंने कितना होम लोन लिया और बदले में उन्‍हें कितना ब्‍याज चुकाना पड़ा है। लेकिन अगर इसे कैलकुलेट करें तो होम लोन लेने वाले का सिर चकरा जाएगा।
मिडिल क्‍लास लोगों के लिए होम लोन बड़ी सहूलियत है। इसकी मदद से आसानी से अपने घर का सपना पूरा करते हैं। हालांकि कर्ज लिया है तो उसे चुकाना भी है। होम लोन के कर्ज को बैंक मासिक EMI के रूप में वसूलते हैं। जितना लंबे समय के लिए होम लोन लेते हैं। ईएमआई उतनी छोटी होती है। लेकिन इसका ड्रॉबैक ये है कि ब्‍याज भी उतना ही अधिक देना होता है।

आमतौर पर लोग होम लोन लेने के बाद कभी कैलकुलेशन नहीं करते हैं कि उन्‍होंने कितना होम लोन लिया और बदले में उन्‍हें कितना ब्‍याज चुकाना पड़ा है। लेकिन अगर इसे कैलकुलेट कर लिया तो होम लोन लेने वालों का सिर चकरा जाएगा। यहां जानिए कि अगर SBI से 40 लाख रुपए का लोन 20 साल, 25 साल और 30 साल के लिए लेने पर बैंक कितना ब्‍याज वसूल रहा है।

20 साल की अवधि के होम लोन पर ब्‍याज

SBI Home Loan Calculator के हिसाब से अगर 40 लाख रुपए का लोन 20 सालों के लिए लिया हैं तो 9.55 प्रतिशत ब्‍याज की दर से मासिक ईएमआई 37,416 रुपए होगी। जो लगातार 20 सालों तक देनी है। वो भी तब जब ब्‍याज दर इतनी स्थिर रहती है। अगर बीच में ब्‍याज दर बढ़ती है तो होम लोन की ईएमआई या लोन टेन्‍योर बढ़ाया जाएगा। 9.55 प्रतिशत ब्‍याज दर के हिसाब से गणना करें तो होम लोन की रकम पर 49,79,827 रुपए यानी करीब 50 लाख रुपए ब्‍याज के तौर पर चुकाना होगा। इसका प्रिंसिपल अमाउंट मिलाकर कुल 89,79,827 रुपए चुकाना होंगा। जो कि होम लोन की रकम से दोगुने से अधिक हैं।

25 साल के होम लोन पर ब्‍याज दर

अगर 40,00,000 रुपए का लोन 25 सालों के लिए हैं तो EMI तो छोटी होगी। लेकिन ब्‍याज बढ़ेगा। ऐसे में 9.55 प्रतिशत ब्‍याज दर के हिसाब से 35,087 रुपए मासिक ईएमआई देनी होगी। जो 65,26,098 रुपए ब्‍याज के तौर पर चुकाने होंगे। इसी को प्रिंसिपल अमाउंट मिलाकर 40 लाख के लोन के बदले 1,05,26,098 रुपए चुकाने होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...