कैसे बनी हरनाज़ संधू मिस यूनिवर्स 2021, जाने मिस यूनिवर्स बनने की पूरी प्रक्रिया

एंटरटेनमेंटकैसे बनी हरनाज़ संधू मिस यूनिवर्स 2021, जाने मिस यूनिवर्स बनने की...

Date:


कैसे बनी हरनाज़ संधू मिस यूनिवर्स 2021, जाने मिस यूनिवर्स बनने की पूरी प्रक्रिया

21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज भारत के नाम कर, हरनाज संधू ने जीत लिया है भारतीयों का दिल। उन्होंने भारत को अंतराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जीत दिलाई है। लेकिन, क्या आपने पता है इस ख़िताब को जितने के लिए क्या-क्या प्रयास किया हरनाज ने? पढ़े यह लेख। 

मिस यूनिवर्स बनना कई लड़कियों का सपना है। हालांकि, कुछ मुट्ठी भर ही इस सपने को पूरा कर पाती हैं। अगर बात करे भारत की, तो यहाँ लड़कियों के लिए इस बड़े सपने को देखना ही बहुत बड़ी बात होती है. लेकिन हरनाज़ ने इस सफलता से साबित कर दिया कि अगर चाह सच्ची हो और खुद में जूनून हो तो किसी भी ख़िताब को अपने नाम किया जा सकता है।  

यदि आप भी सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक हैं, तो यहां वह सभी जानकारी है जो आपके लिए जानना आवश्यक है।

Read also: घर लौटने पर मक्के की रोटी और सरसों का साग के साथ होगा मिस यूनिवर्स हरनाज का स्वागत

क्या है मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता?

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता कैलिफोर्निया स्थित एक क्लोदिंग कंपनी पैसिफिक मिल्स द्वारा 1952 में शुरू किया गया था। यह सबसे बड़ा और दूसरा सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है।

मिस यूनिवर्स संगठन द्वारा इस सौंदर्य प्रतियोगिता का संचालन किया जाता है। वर्तमान में WME/IMG द्वारा इस प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है। 

आर्मी कुसेला मिस यूनिवर्स बनने वाली पहली महिला थीं जबकि सुष्मिता सेन पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था और 2021 में हरनाज संधू ने इस ख़िताब को फिर भारत के नाम किया है। 

कैसे करें मिस यूनिवर्स के लिए आवेदन?

अगर आप मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है तो आपके लिए आवेदन प्रक्रिया जानना जरूरी है। 

  • मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपकी आयु उस वर्ष की 1 जनवरी तक 18-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी की शादी नहीं होनी चाहिए।
  • इस सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को तीन राउंड पार करना पड़ता है जिसमे गाउन राउंड, स्विमिंग सूट और व्यक्तित्व साक्षात्कार के तीन चरण होते है।
  • मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को अपने संबंधित देशों के राष्ट्रीय निदेशक के माध्यम से आवेदन करना होता है।
  • इस प्रतियोगिता के उम्मीदवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता का विजेता होना चाहिए।

कैसे किया जाता है चयन?

  • सौंदर्य प्रतियोगिता की शुरुआत इंटरव्यू राउंड से होती है, जहां प्रतियोगियों को ज़जस के सवालों का सामना करना पड़ता है।
  • प्रारंभिक दौर जीतने वाले प्रतियोगियों को सेमीफाइनल राउंड पार करना पड़ता है।
  • सेमीफाइनल राउंड के दौरान, प्रतियोगी को स्विमसूट, एथलेटिक ड्रेस और इवनिंग गाउन में चलना होता हैं। सेमीफाइनल राउंड में प्रदर्शन के आधार पर, शीर्ष 6 प्रतियोगी फाइनल में आगे बढ़ते हैं।
  • इसके बाद प्रतियोगी फिनाले में जाते हैं जहां उन्हें अलग-अलग सवालों के जवाब देने होते हैं। इनमें से टॉप 3 कंटेस्टेंट एक कॉमन सवाल का जवाब देते हैं।
  • उच्चतम स्कोर के आधार पर, विजेता को चुना जाता है और उसे मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया जाता है। दूसरे उच्चतम स्कोर वाला प्रतियोगी पहला रनर अप होता है जबकि तीसरा उच्चतम स्कोर वाला प्रतियोगी सेकेंड रनर अप होता है।

Read also: हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स के ताज के लिए भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया (लीड-4)

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टिप्स

  • स्विमसूट राउंड में कॉन्फिडेंस के साथ खुद को प्रस्तुत करें।
  • इवनिंग गाउन और इंटरव्यू कॉन्टेस्ट के दौरान खुद को अच्छे से प्रेजेंट करें और आत्मविश्वास न खोये।
  • नतीजा चाहे जो भी हो, हमेशा मुस्कुराते रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...