कितना खतरनाक है कोरोना का नया Variant XE, जानिए क्या है चिकित्सकों की राय

न्यूज़कितना खतरनाक है कोरोना का नया Variant XE, जानिए क्या है चिकित्सकों...

Date:

मेरठ। कोरोना की पहली और दूसरी लहर अपने देश में भीषण तबाही मचा चुकी है। दोनों लहरों पर काबू पाने में स्वास्थ्य विभाग से लेकर सरकार तक को पसीना आ गया। तीसरी लहर पहले दोनों की अपेक्षा बहुत हल्की रही। लेकिन अब एक और नया कोरोना वैरिएंट XE की आहट ने चिंता बढ़ा दी है। अभी चंद दिनों पहले ही राज्यों और देश से कोरोना के चलते लगी पाबंदियां हटाई गई थी। लेकिन इस वैरिएंट XE ने एक बार फिर से चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बताया जाता है कि महाराष्ट्र में इस वैरिएंट XE की दस्तक हो गई है। मुंबई में एक महिला में वैरिएंट XE मिला है जो कि साउथ अफ्रीका से वापस आई है।

Read also: कोरोना के XE Variant पर मचे तहलके के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान- देश में XE वेरिएंट होने का कोई सबूत नहीं…

कोरोना के इस नए वैरिएंट XE के बारे में केजीएमयू के डा0 वेद प्रकाश का कहना है कि XE वैरिएंट ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण ही कोरोना की तीसरी लहर आई। उन्होंने बताया कि हालांकि यह उतनी नुकसानदेह साबित नहीं होगी जितनी कि पहली और दूसरी लहर थी। दूसरी लहर में तो डेल्टा वैरिएंट तो पूरी तरह से बेकाबू हो गया था। डा0वेद प्रकाश मेरठ में कोविड प्रभारी भी रह चुके हैं। डा0 वेद प्रकाश को शासन ने नियुक्त किया था। उन्होंने बताया कि नया म्यूटेंट ओमिक्रॉन का बीए—2 सब-वेरिएंट की अपेक्षा 10 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलने वाला है। यह किसी भी स्ट्रेन से ज्यादा संक्रमणीय है। उनहोंने बताया कि हालांकि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी है उनमें ये इतना घातक असरदार साबित नहीं होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related