2 फीट ऊंची टोंटी पर लटक कर कैसे कोई मर सकता है

उत्तर प्रदेश2 फीट ऊंची टोंटी पर लटक कर कैसे कोई मर सकता है

Date:


2 फीट ऊंची टोंटी पर लटक कर कैसे कोई मर सकता है

  • अखिलेश यादव ने कहा, हर दिन लिखी जा रही ऐसी घटिया स्क्रिप्ट

लखनऊ। कासगंज में पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत को पुलिस जहां आत्महत्या बता रही है वहीं विपक्षी दल इस मौत के कारणों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश में हर दिन इसी प्रकार की घटिया स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।

Read also: देश से माफी मांगे अखिलेश यादव : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

एक लड़की के अपहरण के आरोप में पूछताछ के लिए पुलिस अहरौली गांव निवासी 21 वर्षीय अल्ताफ को 8 नवंबर की रात लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान मंगलवार देर शाम अल्ताफ की हवालात में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। कासगंज पुलिस का कहना है कि युवक ने अपनी जैकेट के हुड के नाड़े से बाथरूम की टंकी में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

इस मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सवाल दागा की 5.6 फीट लंबा अल्ताफ, बाथरूम में लगी दो फीट ऊंची टोंटी पर नाड़े से लटक गया और मर गया? अखिलेश यादव ने कहा कि थाने में युवक की मौत बेहद संदेहपूर्ण है। कुछ पुलिसवालों का निलंबन कर दिखावटी कार्रवाई की गयी है। अखिलेश यादव ने युवक की मौत को लेकर न्यायिक जांच करने की मांग की है।

Read also: अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर केशव, स्वतंत्रदेव ने किया पलटवार

पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले युवक के शव को बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अल्ताफ के जनाजे में सैकड़ों लोगों की भीड़ शामिल हुई। जनाजे के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस संबंध में एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया की अल्ताफ की मौत की जांच करने के लिये अपर पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी सौैंपी गयी है। वह इस मामले मंे विभागीय कार्रवाई भी करेंगे। जांच के बाद ही अल्ताफ की मौत का कारण और तरीका सबके सामने आ सकेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...