महाराष्ट्र में 8 जुलाई से खुल जायेंगे होटल और लॉज

बिज़नेसमहाराष्ट्र में 8 जुलाई से खुल जायेंगे होटल और लॉज

Date:


महाराष्ट्र में 8 जुलाई से खुल जायेंगे होटल और लॉज

मुंबई: कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 8 जुलाई से होटल और लॉज फिर से काम करना शुरू कर देंगे। सरकार की ओर से इन्हें केवल 33 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की छूट मिली है।

देश भर में 24 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के बाद से ही महाराष्ट्र में होटल और लॉज बंद कर दिए गए थे।अब देश भर में जारी अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान इन्हें भी खोलने की मांग उठ रही थी। राज्य सरकार ने अब पर्याप्त एहतियाती दिशा-निर्देश जारी करते हुए होटल और लॉज खोलने की इजाजत दी है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन-5 में अब हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर होटल और लॉज जैसी सुविधाएं शुरू की जा सकती हैं। मगर होटल मालिकों को शारीरिक दूरी संबंधी नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 6,555 नए मामले सामने आने के बाद संकमित मरीजों का आंकड़ा 2,06,619 तक पहुंच गया और 151 की मौत दर्ज की गयी। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक राज्‍य में सक्रिय मरीजों की संख्‍या 86,040 है। अब तक कुल 8,822 मरीजों की इस महामारी की वजह से मौत हो चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...