Breaking : सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौके पर मौत,एक गंभीर

उत्तर प्रदेशBreaking : सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौके पर मौत,एक गंभीर

Date:

अमरोहा। अमरोहा जिले में आज बुधवार सुबह लगभग 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 4 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारों ऑटो में संभल से दिल्ली जा रहे थे। संभल के पट्टी गांव निवासी अनुज, देवेंद्र ,नौबत, बहादुर व एक अन्य व्यक्ति के साथ ऑटो से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही सभी गजरौला हसनपुर रोड स्थित एक डेरी के पास पहुंचे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिसमें देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि नौबत,अनुज,बहादुर और एक अन्य की मौके पर मौत हो गई।

गजरौला थाना प्रभारी अरिहंत कुमार ने जानकारी दी कि सड़क हादसे में चार की मौत हुई है। एक की हालत गंभीर बताई है। चिकित्सक ने उसको रेफर कर दिया है। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

अमरोहा एसपी आदित्य लांग्हे व डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। डीएम बालक़ृष्‍ण त्रिपाठी ने बताया कि मृतक और जख्मी के परिवार के लोगों को सूचित कर दिया गया। अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मारी है 4 की मौत हुई है। हादसे में घायल की हालत गंभीर है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related