9 महीने में 948 बार Earthquake, आने वाले खतरे की चेतावनी!

नेशनल9 महीने में 948 बार Earthquake, आने वाले खतरे की चेतावनी!

Date:

नई दिल्ली। भारत में जनवरी से सिंतबर महीने तक 948 बार भूकंप के झटके लोग महसूस कर चुके हैं। ये किसी बड़े खतरे की चेतावनी है। भूकंप की तीव्रता जब 4 से कम होने पर महसूस नहीं होती है। पिछले 9 महीनों में देश में 240 ऐसे भूकंप महसूस किए जा चुके हैं जिनकी तीव्रता 4 से अधिक थी। बीती रात आए भूकंप के झटकों की तीव्रता 4 से अधिक थी। नेपाल में इससे पहले 2015 में आए विनाशकारी भूकंप में करीब 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

बीती रात आए भूकंप से हालांकि किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन भूकंप के झटकों के दौरान दहशत का माहौल रहा है। जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। देश में बीते 9 माह में अब तक 948 बार भूकंप आ चुके हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मौजूद डेटा के अनुसार, इस साल 152 जगहों पर 1090 बार भूकंप आने की जानकारी है। हालांकि, इनमें सिर्फ 948 बार ऐसे भूकंप दर्ज किए गए हैं जो भारत और उसके आसपास आए हैं। बता दें कि एनसीएस के पास मौजूद ये डेटा इस साल जनवरी से सितंबर तक का है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इस साल अब तक आए भूकंप की संख्‍या 1000 से अधिक हो गई है। जनवरी से सितंबर तक 948 भूकंप आए हैं। यानी प्रत्येक माह करीब 105 से अधिक भूकंप के झटके। वैज्ञानिक इसको खतरे की घंटी बता रहे हैंं। कम तीव्रता के भूकंप से कोई खास खतरा नहीं होता है। लेकिन भूकंप की तीव्रता अगर अधिक है तो ये चिंता की बात है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...