ब्राज़ील में भीषण सड़क हादसा, 40 लोगों की मौत

इंटरनेशनलब्राज़ील में भीषण सड़क हादसा, 40 लोगों की मौत

Date:

ब्राजील में एक भीषण सड़क में 40 लोगों की उस समय मौत हो गयी जब एक यात्री बस और ट्रक के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गयी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा ब्राजील के मिनास गेरैस इलाके में हुआ। इस बस में 50 यात्री सवार थे और यह बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी।

अधिकारियों के मुताबिक सभी शवों को मौके से हटा लिया गया है। हादसा क्यों और कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाव दल को बताया कि बस का टायर फट गया जिसके कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस एक ट्रक से जा टकराई। इस बस से एक कार भी टकरा गई जिसमें तीन लोग सवार थे हालांकि ये तीनों बच गए।

क्रिसमस से ठीक पहले हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने दुख जताया है। लूला ने कहा, मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और मिनास गेरैस के टेओफिलो ओटोनी में हुए हादसे में मारे गए 30 से अधिक लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं इस भयानक त्रासदी में बचे लोगों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

इससे पहले सितंबर में फुटबॉल टीम को ले जा रही एक बस सड़क पर पलट गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। परिवहन मंत्रालय के अनुसार, 2024 में ब्राजील में यातायात दुर्घटनाओं में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related