Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली के इन सस्ते बाज़ारों से करे होली की खरीदारी!

holi shopping delhi cheapest market

लाइफस्टाइल डेस्क। होली जल्द ही आने वाली है, इस त्योहार का लोग बेसब्री से इंतज़ार करते है। लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और आस पड़ोसियों के रंग लगाकर होली खेलते है और शुभकामनाएं देते हैं।

ऐसे में होली की तैयारी भी लोग ने शुरू कर दी है, अगर आप भी होली की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे है तो। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे सस्ते बाज़ारो के बारे में बातएंगे, जहा आप मजे से खरीदारी कर सकते है।

सरोजनी नगर मार्केट

दिल्ली के सस्ते बाज़ारों की बात हो तो सबसे पहले सरोजनी नगर बाजार दिमाग़ में आता है। ये मार्केट सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां आप डिजाइनर कपड़े कम दामों में खरीद सकते हैं। खासकर होली मिलन की पार्टी में स्टाइलिश लुक के लिए यही से कपड़े ले सकते है।

पहाड़गंज

दिल्ली में पहाड़गंज की बाजार में थोक का सामान खरीद सकते है। यहां आपको यूनिक सामान आसानी से मिल जाएगा। ये दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने लगता है।

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट सस्ती खरीदारी के लिए जानी जाती है, आप साप्ताहिक विलेज मार्केट में घर की सजावट का सामान यहां से ले सकते है। इस जगह में आपको हैंडीक्राफ्ट चीजे भी मिल जाएगी।

खान मार्केट

खान मार्केट में ज्यादातर चीजें फिक्स प्राइस में होती है, लेकिन दाम सही रहते है। आप यहां से कम दाम में कपड़ों से लेकर फर्नीचर का सामान ले सकते है। बता दे, ये रविवार को बंद रहती है।

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट पुरानी और सस्ती बाजारों में से एक है। यहां बड़ी दुकानों और शोरूम के अलावा स्टॉल भी है। आपको यह ब्रांडेड बैग्स काफी सस्ते में मिल जाएंगे। साथ ही एथनिक कपड़ों के भी यहां कम दाम है।

(Image Credit: istock)

Exit mobile version