Top Equity market: विश्व के शीर्ष इक्विटी बाजारों में भारत पांचवें स्थान पर

इंटरनेशनलTop Equity market: विश्व के शीर्ष इक्विटी बाजारों में भारत पांचवें स्थान...

Date:

नई दिल्ली। अदाणी शेयरों की बिकवाली के बीच फ्रांस से कुछ समय तक के लिए पिछड़ने के बाद भारत अब शीर्ष इक्विटी बाजारों में पांचवें स्थान पर है। यह मूल्य के हिसाब से दुनिया के शीर्ष इक्विटी बाजारों में है। ब्लूमबर्ग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत का पूंजीकरण बाजार शुक्रवार 9 फरवरी को 3.15 ट्रिलियन डॉलर था, जो फ्रांस से काफी अधिक बताया जा रहा है। सूची में ब्रिटेन इस समय सातवें स्थान पर है। इस सूची में प्रत्येक देश में प्राथमिक लिस्टिंग वाली कंपनियों के संयुक्त मूल्य को दर्शाते हैं।


एशियाई देश के शेयरों में आई मजबूती

आय वृद्धि के लिहाज से देखा जाए तो दक्षिण एशियाई देश के शेयरों में मजबूती आई है। एशियाई देश के शेयरों ने पिछले दो साल से अधिकांश वैश्विक प्रतिस्पर्धियों से अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि भारत के बाजार का कुल मूल्य 24 जनवरी की तुलना में अभी भी 6 प्रतिशत कम है।

अदाणी शेयरों में बिकवाली शुरू होने से एक दिन पहले बाजार वर्तमान की तुलना में अधिक मजबूती पर था। हालांकि निवेशकों का विश्वास बहाल करने के लिए अदाणी समूह की ओर से उठाए कदमों से इसके शेयरों को राहत जरूर मिली है। लेकिन अदाणी समूह बाजार में कैप में पहले की तुलना में लगभग 120 बिलियन डॉलर नीचे तक पहुंचा है।

ब्याज दर में धीमी गति के संकेत

नवंबर 2022 के बाद देश के शेयर बाजारों से धन निकालने के बाद विदेशी निवेशक 9 फरवरी 2023 तक सात में से दो सत्रों के दौरान शुद्ध खरीदार रहे हैं। यह खरीद फरवरी की शुरुआत में पूंजीगत खर्च बढ़ाने की सरकार की योजना के बाद से हुई है। जबकि केंद्रीय बैंक ने पिछले हफ्ते ब्याज दर में वृद्धि की धीमी गति का संकेत दे दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...