Holi Celebration: जाने भारत के अलावा कौन से देशों में भी रहता है होली का धमाल!!

ट्रेवलHoli Celebration: जाने भारत के अलावा कौन से देशों में भी रहता...

Date:


Holi Celebration: जाने भारत के अलावा कौन से देशों में भी रहता है होली का धमाल!!

लाइफस्टाइल डेस्क | Holi Celebration –  होली का त्योहार इस साल 18 मार्च को है, लेकिन इसकी धूम कई हफ्तों पहले से ही शुरू हो जाती है। होली के पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और फिर दूसरे दिन रंग-अबीर खेलकर होली मनायी जाती है। बता दे, इस त्योहार की रौनक सिर्फ भारत में ही नहीं रहती, बल्कि बाहरी देशों में भी होली का धमाल रहता है। चलिए फिर जानते है। 

Read also: रसोई Bytes: होली को बनाना चाहते है मजेदार, तो बनाएं ये स्नैक्स!!

नेपाल ( Nepal) –

Holi Celebration: जाने भारत के अलावा कौन से देशों में भी रहता है होली का धमाल!!

 नेपाल में होली को फागु पुन्हि कहा जाता है, इसकी  शुरुआत महल में एक बांस का स्तंभ गाड़कर होती थी जो  पूरे सप्ताहभर चलता था।  पहाड़ी इलाकों में होली भारत की होली से एक दिन पहले मनायी जाती है। बता दे, तराई की होली भारत जैसी ही मनाई जाती है।

म्यांमार ( Myanmar ) –

Holi Celebration: जाने भारत के अलावा कौन से देशों में भी रहता है होली का धमाल!!

म्यांमार में मेकांग फेस्टिवल मनाया जाता है, जो की होली से मिलता-जुलता है। मेकांग फेस्टिवल के दिन लोग एक-दूसरे पर पानी की बौछार करते हैं साथ ही यहां ये माना जाता है की ऐसा करने से सारे पाप धुल जाते हैं। इसके अलावा, ये पानी के अलावा रंगों की भी बौछार करते हैं। 

मॉरिशस (Mauritius) –

Holi Celebration: जाने भारत के अलावा कौन से देशों में भी रहता है होली का धमाल!!

मॉरिशस में होली की शुरूआत बसंत पंचमी से ही हो जाती है और पूरे महीने चलती है। इसके अलावा, यहां होलिका दहन भी किया जाता है। बता दे, यहां समुद्री तटों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच होली खलेने में काफी मजा आता है। 

Read also: Holi In Barielly: बरेली में होली के अवसर पर होगी रामलीला, डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुराना है इतिहास

अफ्रीका (Africa) –

Holi Celebration: जाने भारत के अलावा कौन से देशों में भी रहता है होली का धमाल!!

आपको शयद जानकर हैरानी होगी की अफ्रीकी देशों में होलिका दहन जैसी परंपरा है, जिसे ये लोग ओमेना बोंगा कहते हैं। इस दिन ये लोग आग जलाकर अन्न देवता का स्मरण करते है और आग के चारों ओर नाचते-गाते हैं।

 थाईलैंड (Thailand) –

Holi Celebration: जाने भारत के अलावा कौन से देशों में भी रहता है होली का धमाल!!

थाईलैंड की होली भी काफी प्रसिद्ध है, यहां होली के त्योहार को सांग्क्रान कहते हैं। इस दिन लोग बौद्ध मठों में जाकर भिक्षुओं से आशीर्वाद लेते हैं और साथ ही एक-दूसरे पर इत्र वाले पानी की बौछार करते है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related