लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Papad Recipe – होली बस कुछ ही दिनों में आने वाली है, ये त्योहार रंगों और स्वादिष्ट खाने के बिना अधूरा है। लोग इस दिन के लिए तरह की अलग अलग डिश बनाते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए एक कराररी रेसिपी लाए है जो की है स्वादिष्ट पापड़, ये खाने में काफी लाजवाब लगते है। तो चलिए बिना देर किए जानते है ये रेसिपी।
पापड़ बनाने की सामग्री – 250 ग्राम चावल, 1/2 चम्मच हींग, 2 नींबू, 4 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार।
Read also: इस होली बना सकते हैं खोया नहीं मेवे वाली गुजिया, यहां जानें विधि
पापड़ बनाने की रेसिपी (Homemade Papad Recipe) –
पहले एक लीटर पानी उबाल लें और उसमें चावल डालकर 5 मिनट के लिए पका लें, फिर 5 मिनट बाद चावल का अतिरिक्त पानी निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब सूती कपड़े पर चावल को फैलाकर हल्का सुखा लें और साथ ही एक पैन में तेल गर्म कर उसमें चावलों को धीरे धीरे भूनें। इसके बाद भुने चावलों को एक ट्रे में निकाल ले और ठंडा कर ले। बस अब मिक्सी में पीसकर चावल का पाउडर बना ले और उस पाउडर में हींग, नमक, नींबू का रस और पानी मिलाकर गूंथ लें।
आखिरी में हथेली पर तेल मलकर चावल के आटे की छोटी लोई बनाकर पापड़ बनाएं साथ ही उसे धूप में सुखा लें। जब अच्छे से सुख जाए तो गर्मागर्म पापड़ तल कर मजे से खाए।

