सूर्यकुमार यादव की 44 गेंद पर 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे एकदिवसीय मैच में सात विकेट से हराकर 2-1 की बढ़त दिला दी है. सूर्यकुमार के अलावा ऋषभ पंत ने भी 26 गेंद पर 33 रनों की तेज़ पारी खेली. इससे पहले वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 भारत को एक मुश्किल लक्ष्य दिया था जिसे भारतीय टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर बड़ी आसानी से हासिल कर लिया. मैच की ख़ास बात बतौर कप्तान रोहित शर्मा का छक्के लगाने के मामले में पूर्व कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोडना रहा. हालाँकि रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हो गए मगर अपनी 11 रनों की पारी उन्होंने जो छक्का लगाया वह हिट मैन को विराट कोहली से आगे ले गया.
टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ने अब 60 छक्के पूरे कर लिए हैं. वहीं विराट कोहली ने कप्तान के रूप में 59 छक्के लगाए थे. एम एस धोनी इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 34 छक्के लगाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा के खाते में अब 474 छक्के दर्ज हो चुके हैं. पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी उनसे बस कुछ कदम ही आगे हैं, आने वाले मैचों रोहित शर्मा तीन छक्के और जड़कर पाक आल राउंडर को पीछे छोड़ देंगे. वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का कीर्तिमान यूनिवर्सल बॉस यानि वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम है . गेल के नाम 553 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
Read also: Junior World Championship: मेरठ की रूपल चौधरी ने रजत पदक जीतकर देश का झंडा किया बुलंद
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की श्रंखला अब अमेरिका शिफ्ट हो गयी है, शेष दो मैच अब वहीँ खेले जायेंगे. यह दोनों टी-20 मैच अमेरिका के शहर में खेले जायेंगे. इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 11 रनों की पारी खेलकर मैदान से बाहर क्यों चले गए इसकी अपडेट आ गयी है. बीसीसीआई के मुताबिक रोहित शर्मा की कमर में जकड़न की शिकायत है. वहीँ मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी चोट पर ज्यादा कुछ नहीं बोले.
