पंचायत का एतिहासिक फरमान : गांव में पी शराब या बजाया डीजे तो लगेगा भारी जुर्माना

उत्तर प्रदेशपंचायत का एतिहासिक फरमान : गांव में पी शराब या बजाया डीजे...

Date:


पंचायत का एतिहासिक फरमान : गांव में पी शराब या बजाया डीजे तो लगेगा भारी जुर्माना

सहारनपुर। पंचायतों के फरमान आए दिन मीडिया की सुर्खियां बनते रहे हैं। लेकिन अब जिले में एक गांव में पंचायत के इस फरमान यानी निर्णय की तारीफ चारों ओर हो रही है। खुद प्रशासन भी पंचायत के इन निर्णय की सराहना कर रहा है। ग्रामीणों ने गांप में पंचायत (Panchayat) आयोजित करके नशाखोरी के विरोध में एकजुटता दिखाई है। जिसके तहत अब गांव का कोई भी व्यक्ति गांव में शराब पीता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यहीं नहीं अगर गांव में डीजे बजा या शादी ब्याह में फिजूल खर्ची की गई तो उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। इन फिजूल खर्ची से बचा पैरा गांव के बच्चों की पढाई के लिए खर्च किया जाएगा। थाना नकुड़ क्षेत्र के बंदाहेड़ी (Bandaheri) गांव में एक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें ऐतिहासिक फैसला पंचों ने मिलकर किया। गांव में नशाखोरी और कुरीतियों के खिलाफ बुलाई पंचायत में तय किया कि गांव में शराब पीना, हुड़दंड करने और डीजे को तेज आवाज में बजाने पर जुर्माना लगेगा।

Read also- अगले पच्चीस वर्षों में यानी 2047 तक देश की सभी पंचायतों के लिए नया दृष्टिकोण

गांव में खुशियों के मौके पर किन्नरों को दी जाने वाली धनराशि तय कर दी गई। पंचायत ने फरमान सुनाया कि अगर किसी ने भी पंचायत में किए गए इन फैसलों का उल्लंघन किया तो उसको 11 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। उसके बाद पंचायत जो निर्णय करेगी उस पर भी स्वीकार करना होगा।

अभी तक खाप पंचायतों के फैसले सुनने को मिलते थे। लेकिन इस गांव में आयोजित इस पंचायत की बैठक में यह बिल्कुल अलग किस्म का फरमान है। क्षेत्र अम्बेहटा के बंदा खेड़ी गांव में पिछले लंबे समय से नशाखोरी कुरीतियों और फिजूलखर्ची पर रोक की मांग की जा रही है। गांव के बुजुर्गोंं ने आपस में बैठकर इस पर चर्चा की और फिर एक पंचायत बुलाई।

Read also- फाँसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती,किन्नरों पर लगाये गंभीर आरोप

गांव में पंचायत बुलाई और इस पंचायत में गांव के लगभग सभी परिवार के लोग उपस्थित हुए। पंचायत ने तय किया कि बधाई लेने के लिए किन्नरों को 500 या फिर 1100 रुपये दिए जाएंगे। पंचायत ने तय किया कि अगर गांव में कोई व्यक्ति शराब पीता है तो उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी 11 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। पंचायत में यह भी तय हुआ कि बच्चों की शिक्षा पर पंचायत खर्च करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related