UK East Leicester Clash: ब्रिटेन महारानी के अंतिम संस्कार के दौरान हिंदुओं पर पाकिस्तानी समर्थकों ने किया हमले

इंटरनेशनलUK East Leicester Clash: ब्रिटेन महारानी के अंतिम संस्कार के दौरान हिंदुओं...

Date:

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार कार्यक्रम के दौरान हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। इस हिंसा में वहां पर रहने वाले हिंदुओं पर पाकिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी-20 मैच जीतने के बाद 28 अगस्त को शुरू हुई हिंसा अब बड़ा रूप ले चुकी है। ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में हिंदुओं पर पाकिस्तानी समर्थकों द्वारा किये गए हमले के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने जानकारी दी  कि अब तक हिंसा से जुड़े मामले में दर्जनों लोग गिरफ्तार किए जा चुके हंै। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय समुदाय पर हो रहे हमले की निंदा की। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारतीय समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा, हिंदू धर्म परिसरों और प्रतीकों की तोड़-फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं। इस मामले को ब्रिटेन अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया है और हमने सख्त एक्शन की मांग की है। इसके अलावा भारतीय उच्चायोग ने कहा कि हमने ब्रिटेन के अधिकारियों से इस हमले से प्रभावित लोगों को सुरक्षा प्रदान की भी मांग की है। 

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आए हैं। जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे पाकिस्तान के कुछ लोगों द्वारा हिंदुओं पर हमले किये जा रहे हैं। उन्हें आतंकित भी किया जा रहा है। ब्रिटेन लीसेस्टर मर्करी के अनुसार, हिंसा सबसे पहले 28 अगस्त को शुरू हुई। जब भारत ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीता था, जिसके बाद से मेल्टन रोड, बेलग्रेव में दोनों समुदायों के बीच लड़ाई शुरू हुई। अभी तक 30 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  लीसेस्टरशायर पुलिस स्थानीय समुदाय के नेताओं के समर्थन से बातचीत और शांत रहने का आह्वान कर रही है। रात को झड़प की रिपोर्ट के बाद से लीसेस्टरशायर पुलिस के अस्थायी मुख्य कांस्टेबल रॉब निक्सन ने एिक पोस्ट के जरिए बताया कि 17 सितंबर की रात लीसेस्टर की सड़कों पर मारपीट की कई घटनाएं सामने आई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related