सेबी की सफाई पर हिंडनबर्ग के सवाल

फीचर्डसेबी की सफाई पर हिंडनबर्ग के सवाल

Date:

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद एक बार फिर बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर हमला बोला है। हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट पर सेबी प्रमुख की प्रतिक्रिया के जवाब में एक नया पोस्ट करते हुए लिखा कि बुच के जवाब से यह स्पष्ट है कि उन्होंने हमारी कई बातों को स्वीकार किया है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने अपने एक्स-पोस्ट में लिखा कि उनके बयानों से बरमूडा/मॉरीशस में उनके निवेश की भी पुष्टि होती है।

गौरतलब है कि रविवार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर अपनी सफाई देते हुए सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच ने कहा था कि हमें किसी भी वित्तीय दस्तावेज का खुलासा करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है, जिसमें वे दस्तावेज भी शामिल हैं जो उस दौर से संबंधित हैं जब हम पूरी तरह से सामान्य नागरिक थे। कोई भी अधिकारी उन्हें मांग सकता है। सेबी प्रमुख ने अपने बयान में आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंडनबर्ग रिसर्च, जिसके खिलाफ सेबी ने प्रवर्तन कार्रवाई की है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है, अब उसी के जवाब में हमारे चरित्र हनन की कोशिश कर रही है।

माधबी पुरी बुच की इस सफाई पर हिंडनबर्ग ने रविवार को ही एक नया पोस्ट शेयर किया और कहा कि बाजार नियामक सेबी चीफ के इस बयान पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर ने कहा कि हमारी रिपोर्ट पर सेबी चीफ बुच की प्रतिक्रिया कई अहम सवाल खड़े कर रही है और दिखाती है कि उन्होंने कई बातें मान ली हैं। हिंडनबर्ग ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि व्हिसलब्लोअर दस्तावेजों से पता चलता है कि बुच ने सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर काम करते हुए कारोबार करने के लिए अपनी निजी ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके लिए अपने पति के नाम का भी इस्तेमाल किया। अमेरिकी शॉर्ट सेलर द्वारा 25 फरवरी 2018 को भेजे गए ईमेल का भी जिक्र किया गया। इस दौरान हिंडनबर्ग ने फिर सवाल उठाया कि आधिकारिक पद पर रहते हुए माधबी पुरी बुच ने अपने पति के नाम पर और क्या निवेश या कारोबार किए हैं?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...