हिमाचल चुनाव: भाजपा, कांग्रेस की पहली सूची जारी

हिमाचल चुनावहिमाचल चुनाव: भाजपा, कांग्रेस की पहली सूची जारी

Date:

68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने आज 62 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है, वहीँ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कल 46 उम्मीदवारों की घोषणा की है. कांग्रेस पार्टी दशकों बाद पार्टी के दिग्गज वीरभद्र सिंह की उपस्थिति के बिना हिमाचल प्रदेश में चुनाव में उतरी है, वीरभद्र सिंह का पिछले वर्ष निधन हो चूका है. बीजेपी की पहली लिस्ट में अभी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता और हिमचाल के कद्दावर नेता प्रेम कुमार धूमल का नाम शामिल नहीं है.

बीजेपी ने अभी छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. वहीं कांग्रेस को अभी 22 और प्रत्याशियों के नामों का एलान करना है. भाजपा की पहली लिस्ट में पांच महिलाओं के नाम हैं वहीँ कांग्रेस पहली सूची में सिर्फ तीन महिलाओं को टिकट मिला है. भाजपा की पहली लिस्ट में 19 एससी/एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. प्रेम कुमार धूमल को इस बार टिकट नहीं दिया गया है हालाँकि उनकी दोनों पारम्परिक सीटों हमीरपुर और सुजानपुर से धूमल परिवार के करीबियों को ही टिकट दिया गया है. इसके साथ ही अनुराग ठाकुर के ससुर और विधानसभा अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर को भी टिकट नहीं दिया गया है. टिकट न मिलने की वजह उनकी 74 साल की उम्र बताई जा रही है, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी पारंपरिक सीट सिराज विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे।

वहीँ कांग्रेस की पहली सूची में प्रमुख नामों में डलहौजी से आशा कुमारी, सोलन से धनीराम शांडिल और शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं। बता दें कि विक्रमादित्य पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र और मौजूदा भी विधायक हैं। दूसरे बड़े नामों में राम लाल ठाकुर और मुकेश अग्निहोत्री शामिल हैं। बता दें कि हिमाचल विधानसभा में मतदान 12 नवंबर को होगा, मांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है, वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश में कुल 55,07,261 मतदाता हैं जिनमें 27,80,208 पुरुष मतदाता और 27,27,016 महिला वोटर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीएम किसान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत पात्र...

पीएम किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें? पूरी प्रक्रिया समझें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत पात्र...

राशन कार्ड क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

राशन कार्ड भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी...