मतदाताओं का बढ़ा रुझान, जमकर हुआ मतदान
हिमाचल प्रदेश में इस बार मतदान के सभी रिकॉर्ड टूट गये हैं, जहाँ मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। बता दें कि शनिवार को हिमाचल में रिकॉर्ड 75.6 फीसद वोट पड़े हैं, जिसमें 1 फीसद सर्विस वोटर भी सम्मिलित हैं। दूसरी ओर 2017 के चुनाव के दौरान 75.57 फीसद मतदान हुआ था, जहाँ यह आकंड़ा इस बार बढ़ गया है।
वहीं इस चुनाव में किन्नौर के रहने वाले श्याम सरण नेगी ने इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले बैलेट पेपर से घर पर ही मतदान करने की सलाह दी थी और मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की थी, जिसका व्यापक असर देखने को मिला है।
वहीं इसके बाबत मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने जानकारी देते हुये बतलाया है कि मतदान टीमों के पहुँचने के बाद ही यह डेटा जारी किया गया है, जहाँ प्रदेश में स्थित सोलन के दून विधानसभा में सबसे अधिक 82.25 फीसद मतदान हुआ है, इसके साथ ही शिमला शहर में सबसे कम 62.53 फीसद मतदान हुआ है। इसके साथ ही ईवीएम से मतदान 74.6 फीसद है, साथ ही कुछ मत डाकपत्र से भी प्राप्त हुये हैं।

