उत्तराखंड में कोरोना से मृत्यु दर सबसे अधिक

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना से मृत्यु दर सबसे अधिक

Date:


उत्तराखंड में कोरोना से मृत्यु दर सबसे अधिक

कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर 1.64 प्रतिशत से अधिक
रविवार को 464 नए मरीज मिले जबकि पांच संक्रमितों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में भयावह स्तर पर पहुंच गया कोरोना संक्रमण से होने वाले मृत्यु की दर रिकार्ड स्तर पर पहुंच गयी है। भारत में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर जहां 1.45 प्रतिशत चल रही है वहीं उत्तराखंड में यह दर 1.64 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

वहीं उत्तराखंड में रिकवरी रेट भी कम होता जा रहा है। देश के औसत रिकवरी रेट 96 प्रतिशत के मुकाबले राज्य में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से भी कम हो गया है। रविवार को भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा डरा देने वाला रहा।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण के 464 नए मामले सामने आये हैं। वहीं पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है। अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 86317 और मृतकों की संख्या 1413 हो गयी है।

अनुसार रविवार को देहरादून में 188, नैनीताल में 73, पिथौरागढ़ में 42, हरिद्वार में 31, अल्मोड़ा में 22, यूएस नगर में 19, उत्तरकाशी में 18, चमोली में 18, पौड़ी में 17, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 11, चम्पावत में 5, बागेश्वर में 4 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने राज्य के निवासियों के साथ यहां के कारोबारियों को भी चिंता में डाल दिया है। गौरतलब है कि राज्य में इन दिनों नये साल के जश्न की तैयारियां चल रही हैं जिसमें काफी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। लेकिन कोरोना इस कदर बढ़ता रहा तो पर्यटकों की संख्या में कमी आने की आशंका है जिससे कारोबारियों को भारी नुकसान होगा। क्योंकि वह काफी पैसा तैयारियों में लगा चुके हैं। यदि आशातीत सैलानी नहीं आये तो लागत निकालना भी मुश्किल होेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related