पांचवे चरण के चुनाव में 11 बजे तक अयोध्या में सर्वाधिक 24.61 प्रतिशत मतदान

विधानसभा चुनावपांचवे चरण के चुनाव में 11 बजे तक अयोध्या में सर्वाधिक 24.61...

Date:


पांचवे चरण के चुनाव में 11 बजे तक अयोध्या में सर्वाधिक 24.61 प्रतिशत मतदान

मेरठ।। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवे चरण के मतदान (fifth phase) के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शुरूआती दो घंटे में काफी धीमा रहा। लेकिन अब मतदान में तेजी आई है। सुबह 11 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार पांचवे चरण के लिए 24:23 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बता दें विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज अवध के सुलतानपुर, बाराबंकी, अमेठी, गोंडा,बहराइच, रायबरेली, श्रावस्ती और अयोध्या में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह निर्धारित समय के अनुसार सुबह सात बजे शुरू हो गई थी। मतदान के दौरान सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं सुलतानपुर (Sultanpur) में पांच,श्रावास्ती में दो,बाराबंकी में छह,गोंडा में सात, बहराइच में सात, अमेठी की चार और रायबरेली की एक सीट पर मतदान हो रहा है। वहीं अयोध्या (Ayodhya) में पांच विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं।

Read also- पांचवें चरण की हो रही वोटिंग, नौ बजे तक 8.02 प्रतिशत मतदान, दिग्गजों ने किया मतदान

सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत की बात करें तो अवध क्षेत्र के इन आठ जिलों में नौ बजे तक यानी शुरूआती दो घंटे में वोट प्रतिशत काफी कम रहा था। लेकिन नौ से 11 बजे के बीच मतदान ने तेजी पकड़ी है। 11 बजे तक अयोध्या में सर्वाधिक 24.61 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। दो विधानसभा सीटों वाले श्रावस्ती में मत प्रतिशत 23.18, बहराइच का 22.82, सुलतानपुर मतप्रतिशत 22.44 के अलावा रायबरेली में 11 बजे तक 20.11 प्रतिशत, अमेठी का मतप्रतिशत 21.55, गोंडा जिले में 22.29 और बाराबंकी जिले में 18.67 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related