अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज‘ साल 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इसने पूरे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। उसके बाद से ही लोग इसके ‘ पार्ट 2 ‘ का इंतजार कर रहे थे. बीच में खबरें आ रही थीं कि शूटिंग शुरू हो गई है. इस दिन आएगी स्क्रीन पर. कुल मिलाकर लोग अटकलें लगा रहे थे. इसके बाद मेकर्स ने फहाद फासिल और अल्लू अर्जुन का लुक भी रिवील किया था। अब इसकी असली रिलीज डेट सामने आ गई है. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ अगले साल 2024 में रिलीज होगी। अब किस दिन? आइए हम आपको ये बताते हैं.
दरअसल, हाल ही में अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। इस खबर से ना सिर्फ एक्टर और उनके परिवार वाले सदमे में हैं. फैंस भी खुशी से गदगद थे. गर्व से उनका सीना भी 56 इंच का हो गया था. अब ताजा अपडेट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन मोलेटी पुष्पा राज 2024 में एक्शन-ड्रामा जॉनर पर आधारित फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘पुष्पा 2’ अगले साल 22 मार्च 2024 को रिलीज होगी।
अल्लू अर्जुन ने कराया सेट का दीदार

इंस्टाग्राम ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया है. उसमें उन्होंने ‘पुष्पा 2’ का सेट दिखाया। एक्टर ने अपनी पूरी दिनचर्या के बारे में बताया. जागने के बाद वह क्या करते है? रोज दोपहर 1 बजे घर पर बात करते हैं. रामोजी फिल्म सिटी में बने सेट पर पहुंचकर वह फैन्स से बातचीत भी करते हैं। फिर जब वह सेट पर पहुंचते हैं तो तैयार होते हैं। अपनी वेशभूषा चुनते है. उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ाई जाती है. फिर वह सेट पर चले जाते हैं. वहीं, डायरेक्टर सुकुमार जिनके साथ वह पिछले 20 सालों से काम कर रहे हैं। वह एक्टर को अपना पहला प्यार भी बताते हैं. एक सीन भी शूट किया गया है जिसमें अल्लू अर्जुन चंदन की लड़कियों को अपने स्टाइल में लॉरी में बैठाते नजर आ रहे हैं.
पोस्ट प्रोडक्शन जल्द ही होगा शुरू
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि निर्देशक सुकुमार और उनकी पूरी टीम ‘पुष्पा 2: द रूल’ की शूटिंग कुछ हफ्तों में खत्म करने की कोशिश कर रही है। टीम एक्शन फिल्म के लिए एक उचित पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल की भी योजना बना रही है, जिसके फिल्म की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म में चंदन गर्ल ट्रैफिकिंग की पूरी कहानी को ड्रामा के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी और अंत में फहद फासिल की एंट्री ने कहानी में मसाला डाल दिया. अब पार्ट 2 की कहानी अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के बीच तकरार से शुरू होगी.
‘पुष्पा 2’ पहले पार्ट से धमाकेदार होगा
बताया जा रहा है कि टीम द्वारा दूसरी किस्त की शूटिंग पूरी करने के बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2’ का आधिकारिक टीज़र भी जल्द ही रिलीज़ होने की उम्मीद है। इससे पहले, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता ने पुष्टि की थी कि ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त पहले भाग से बड़ी और बेहतर होने वाली है। पार्ट 1 की भारी सफलता के बाद, निर्देशक सुकुमार ‘पुष्पा 2’ की स्क्रिप्ट तैयार करने में कोई लापरवाही नहीं कर रहे है , क्योंकि वो चाहते है कि जैसे लोगो ने पार्ट 1 को प्यार दिया है वैसे ही वो पार्ट 2 को भी प्यार दे ।

