Hemkund Sahib Weather: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से तीर्थ यात्रा पर लगा ब्रेक,रोके गए आठ हजार श्रद्धालु

उत्तराखंडHemkund Sahib Weather: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से तीर्थ यात्रा पर लगा...

Date:

जोशीमठ। इस समय उत्तराखंड का मौसम काफी खराब हो गया है। इसका असर चार धाम यात्रा पर पड़ रहा है। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते तीर्थयात्रा रोक दी गई है। यहां पर दो दिनों से लगातार मौसम खराब है और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में दो फिट से अधिक तक बर्फ जम चुकी है। मौसम विभाग ने तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद प्रशासन और सरकार ने चार धाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं को सतर्क और बचाव करने की सलाह दी है। श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि बर्फबारी या फिर बारिश की स्थिति में जहां पर हैं वहीं पर कैंप करें। आगे की यात्रा ना शुरू करेंं। मौसम साफ होने के बाद ही आगे की यात्रा की शुरूआत करें। श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है। बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी जारी है। आज सोमवार को मौसम बदला तो हेमकुंड साहिब में बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के चलते आठ हजार श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। सभी श्रद्धालुगण गोविंदघाट और  घांघरिया में रोके  गए हैं। 

Read also: पूर्व सैनिकों से संवाद कर CM Dhami ने गिनाए अग्निपथ योजना के लाभ

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि बर्फबारी रूकने के बाद ही यात्रा संचालित की जाएगी। वहीं चमोली की एसपी श्वेता चौबे ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जाने वालों को घांघरिया और गोविंदघाट पर रोका गया है। मौसम साफ होने के बाद इनको आगे जाने दिया जाएगा। बारिश की संभावना के बीच पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1364 जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के बाद ही आगे की यात्रा शुरू करें या फिर चार धाम की यात्रा पर उत्तराखंड आएं।मौसम विभाग ने चारधाम के अलावा जिलों में बारिश या भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इसी के साथ भारी बारिश के चलते कई जिलों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कें बंद होने की भी जानकारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...