पूर्व सैनिकों से संवाद कर CM Dhami ने गिनाए अग्निपथ योजना के लाभ

उत्तराखंडपूर्व सैनिकों से संवाद कर CM Dhami ने गिनाए अग्निपथ योजना के...

Date:

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया। सीएम धामी ने संवाद में पूर्व सैनिकों के साथ केंद्र की अग्निपथ योजना से युवाओं को होने वाले लाभों के बारे में बताया और विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में प्रशासन और शासन के आलाधिकारी और जिलाधिकारी भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए। सीएम ने पूर्व सैनिकों को बताया कि देश की तीनों सेनाओं के ​लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों सेन्य बलों की औसत आयु कम करने को इसे लागू करना जरूरी है। सीएम धामी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि योजना वापस नहीं ली जाएगी।

Read also: अग्निपथ योजना विरोध: हल्द्वानी में लाठी चार्ज तो देहरादून में बैरिकेडिंग तोड़कर दिया धरना

बता दें कि आज अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का एलान किया था। जिसले चलते उत्तराखंड में विरोध के बीच अलर्ट जारी किया है। योजना को लेकर युवाओं के मन में जो शंका है उसको दूर करने के साथ इसके लाभों पर विचार करने के लिए आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ बैठकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।  संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से आए पूर्व सैनिकों ने अपने विचार रखे। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार अग्निवीरों को प्रदेश और केंद्र की योजनाओ में प्राथमिकता देगी और उनको लाभ पहुंचाएगी। इसी के साथ राज्य पुलिस में भर्ती में इनको प्राथमिकता दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...